17 अगस्त 2023 का पंचांग: हरि कृपा से मिटेंगे कष्ट, देखें मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय समय

17 August 2023 Panchang: 17 अगस्त 2023 का पंचांग यानी आज से सावन का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है. आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि, मघा नक्षत्र, परिध योग, नाग करण और गुरुवार का दिन है. दक्षिण का दिशाशूल है. आज के दिन सूर्य की सिं​ह संक्रांति है. आज उत्तराखंड में घी संक्रांति मनाई जा रही है. गुरुवार को व्रत रखते हैं और हरि विष्णु की पूजा करते हैं. यह दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति जी की पूजा के लिए समर्पित है. केले के पौधे की भी पूजा करते हैं क्योंकि उसमें विष्णु जी का वास माना जाता है. सुबह ज्लदी उठे और स्नान करने के बाद पीले कपड़े पहनें. फिर श्रीहरि का पंचामृत से अभिषेक करें. श्रीहरि पूजा अक्षत, पीले फूल, तुलसी, हल्दी, धूप, दीप आदि से करें. उनके लिए घी का दीपक जलाएं. गुरुवार व्रत की पूजा में विष्णु जी को चने की दाल, केला और गुड़ का भोग लगाते हैं. बेसन से बनी मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं.

17 August 2023 Panchang: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र सबसे माना जाता है अच्छा

17 अगस्त 2023 का पंचांग हरि की कृपा प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु सहस्रनाम, मंत्र का जाप और विष्णु चालीसा का पाठ कर सकते हैं. जाप के लिए ओम् नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र सबसे अच्छा माना जाता है. यह मंत्र सभी प्रकार के मनोकामनाओं की पूर्ति का साधन है. जो लोग भा आज व्रत हैं, वे पूजा के समय व्रत कथा सुनें. इस व्रत और पूजा से दुख दूर होते हैं.शादी में होने वाली देरी खत्म हो जाती है. जल्द विवाह का योग बनता है. बृहस्पति चालीसा का पाठ और बृहस्पति बीज मंत्र का जाप करने से गुरु ग्रह का दोष कुंडली से दूर होता है. गुरु के मजबूत होने से मांगलिक कार्य होते हैं, गयन में सफलता मिलती है. यश और कीर्ति भी बढ़ती है. अब जानते है आज के पंचांग से शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चंद्रोदय, सूर्योदय, दिशाशूल आदि.

17 August 2023 Panchang: गुरुवार का पंचांग

आज का पक्ष – शुक्ल
आज की तिथि – श्रावण शुक्ल प्रतिपदा
आज का करण – नाग
आज का नक्षत्र – मघा
आज का योग – परिध
आज का करण – नाग
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल – दक्षिण

ये भी पढ़ें: सावन सोमवार पर कर लें ये छोटा सा उपाय,पुत्र रत्न से घर में गूंजेगी किलकारी!

17 August 2023 Panchang: सूर्यास्त और चंद्रास्त का समय

सूर्यास्त – 07:10:00 PM
चन्द्रास्त – 19:48:00 PM
चन्द्र राशि – सिंह

चन्द्रोदय और सूर्योदय का समय
चन्द्रोदय – 06:24:00 AM
सूर्योदय – 06:16:00 AM

17 August 2023 Panchang: आज का अशुभ समय भी जान लिजिए

कालवेला/अर्द्धयाम– 17:13:59 से 18:06:31 तक
दुष्टमुहूर्त– 10:13:41 से 11:06:13 तक, 15:28:54 से 16:21:27 तक
राहुकाल– 14:20 से 15:56 तक
कुलिक– 10:13:41 से 11:06:13 तक
कंटक– 15:28:54 से 16:21:27 तक
गुलिक काल– 09:29 से 11:06 तक
यमघण्ट– 06:43:32 से 07:36:04 तक
यमगण्ड– 05:50:59 से 07:29:30 तक

17 August 2023 Panchang: वर्ष एवं हिन्दू मास 17 अगस्त 2023 का

मास अमांत – श्रावण
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:08:03
शुभ समय – 11:58:45 से 12:51:18 तक
मास पूर्णिमांत – श्रावण

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें