चांद के बाद सूरज की बारी ‘आपरेशन आदित्य’!

Aditya L1 Mission | इसरो, चंद्रयान 3 मिशन के सफल होते ही एक नए मिशन की तैयारी में लग गया है. बता दें कि पीएम ने इसरो को बधाई देते हुए जानकारी दी कि सूर्य का मिशन भी अब जल्दी ही लॉन्च होगा. वहीं इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने भी सूर्य की स्टडी के मिशन की जानकारी शेयर की.

Aditya L1 Mission| कब तक हो जायेगा लॉन्च आदित्य L1

आदित्य-L 1 को सितंबर में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया जायेगा. जिसके करीब चार महीने बाद ये अपनी मंजिल पर पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: चांद पर लैंड हुआ चंद्रयान-3, इसरो ने रचा इतिहास

Aditya L1 Mission | कहा तैनात होगा आदित्य L 1?

बता दें कि आदित्य L 1 लैग्रेंज पॉइंट पर तैनात होगा. क्योंकि वहां किसी ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता. स्टडी के लिए आदित्य L1 में सात अलग अलग उपकरण लगाए हैं. इस मिशन में करीब 378 करोड़ का खर्च होने की संभावना है.

Aditya L1 Mission | सूर्य की स्टडी में ये देश भी है शामिल

इस मिशन को सबसे मुश्किल मिशन में गिना जा रहा है. जिसमें अमेरिका, जर्मनी, यूरोपियन स्पेस एजेंसियों ने 22 मिशन भेजे हैं. जिसके ग्रुप में जल्द ही इसरो भी शामिल हो जाएगा.

यदि चंद्रयान की बात करें तो फिलहाल लैंडर से रोवर बाहर आ चुका है. जिसके बाद इसरो का लोगो और अशोक स्तंभ के निशान चांद की सतह पर बन गए हैं. साथ ही चांद के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive