AAP के इस नेता पर लगा यौन शोषण का आरोप, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर जबरन कराया गर्भपात

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. बता दें कि इन चारों नेताओं के विरुद्ध राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एक महिला द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत देकर FIR दर्ज कराई गई. महिला श्रीगंगानगर की रहने वाली है और उस पर आरोप है कि उक्त नेताओं ने उनका शरीरिक शोषण किया. जिससे वह महिला गर्भवती हो गई. हैरान करने बात यहां ये है कि नेताओं ने उसे बिना बताए भर्भनिरोधक गोली भी खिला दी.

काम की आड़ में करता रहा महिला से यौन शोषण

इस संबंध में महिला का कहना है कि वह किसी काम को लेकर नेता के संपर्क में आई थी. जिसके बाद नेताओं ने उसे यह आश्वासन दिया कि उसका काम हो जाएगा. लेकिन इसकी आड़ में नेता उस महिला के साथ शरीरिक शोषण करते रहे.

श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ दोनों जगहों पर हुआ यौन शोषण

घटना के बारे में महिला का कहना है कि वह एक काम के लिए दीप कंबोज के कार्यालय उससे पहली बार मिली थी. जिसके बाद दीप कंबोज और उसके साथी काम करवाने के बहाने उसका लगातार शारीरिक शोषण करते रहे. पीड़ित महिला ने कहा कि दीप कंबोज ने श्रीगंगानगर और चंडीगढ़ में उसका शारीरिक शोषण किया.

आरोपी के विरुद्ध शुरू हुई जांच

महिला ने गुरुवार को अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ धारा 376, 313, 506, 354 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.