Lok Sabha Election 2024 से पहले BSP में होगी टूट? मायावती को यूं लगेगा झटका!

BSP Crisis Before Lok Sabha Polls 2024: आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लेकर तमाम पार्टियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजय रथ को रोकने के लिए कौनसी नई पार्टी कांग्रेस का साथ देकर यूपीए (UPA) का हिस्सा बनेगी ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि उत्तर प्रदेश में अपना मजबूत दावा रखने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) में कुछ अंदरूनी खटक दिखाई दे रही है। आपको बता दें, कि BSP सुप्रीमो मायावती (Mayawati) 2024 चुनावी रण में अकेले दम पर चुनाव लड़ना चाहती है। अपने जन्मदिवस के मौके पर मायावती ने यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि इस साल 4 राज्यों सहित 2024 लोकसभा में किसी से भी सांठ-गांठ नहीं करेगी, वहीं उनकी पार्टी के सांसद को विपक्षी एकता का हिस्सा बनने में ज्यादा लाभ दिखाई पड़ रहा है।

2019 लोकसभा चुनाव में BSP को मिली थीं 10 सीटें

आपको बताते चलें, कि बीते वर्ष 2019 के आम चुनावों में BSP ने देश के सबसे अधिक सीटों वाली उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (SP) साथ में जयंत चौधरी की आरएलडी (RLD) के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में उतरा था। वहीं, राजनीति के महान विश्लेषकों का मानना है कि BSP को कई हद तक इसका लाभ भी पहुंचा था क्योंकि BSP की झोली में 10 सीटें आई थीं. वहीं, RLD को 5 सीटों से संतोष करना पड़ा। अब BSP के सांसद चाहते हैं कि विपक्षी नेता के साथ मिलकर 2024 लोकसभा चुनाव के रण में उतरें।

बीएसपी सांसद का ट्वीट

दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से BSP सांसद कुंवर दानिश अली ने बीते मंगलवार को वर्ष 2018 में Jds-Congress के शपथ ग्रहण समारोह की एक ट्वीट जारी की है। ट्वीट के तस्वीर में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, पाश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मायावती, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, एचडी कुमारस्वामी मौजूद हैं।