हरियाणा: अनिल विज के जनता दरबार का अपडेट, इस बार यहां मिलेंगे गृह मंत्री

Anil Vij Janta Darbar: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जनता दरबार एक जुलाई, 2023 (शनिवार) को अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लगेगा. जनता दरबार में दोपहर केवल एक बजे तक पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को ही गृह मंत्री अनिल विज द्वारा सुना जाएगा. गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है. जनता दरबार में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री के पास पहुंचते हैं.

बता दें कि जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिशा-निर्देश देते हैं और लोगों की समस्याओं का निदान करवाते हैं. इससे पहले भी कई बार जनता की फरियाद सुनने के लिए प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाया है और फरियादियों की समस्याओं को भली-भांति सुनकर उनका निदान किया है.

इस दौरान अनिल विज सख्त तेवर में नजर आते हैं उन्हें अधिकारियों पर फटकार लगाते हुए भी कई बार देखा जा चुका है क्योंकि अनिल विज को जनता के काम में लापरवाही बिल्कुल पसंद नहीं है. इसलिए वो अधिकारियों को फटकार लगाने में बिल्कुल संकोच नहीं करते हैं.

जान लें कि 1 जुलाई को लगने वाले जनता दरबार में अनिल विज अपनी जनता की फरियादों को सुनेंगे और उनकी समस्याओं को हल करेंगे.