अनुराग वर्मा को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्ति, जंजुआ को PPSC के चेयरमैन बनाने का विचार

Punjab Chief Secretary: अनुराग वर्मा (Anurag Verma) को पंजाब का नया मुख्य सचिव बनाया जा रहा है. जबकि वीके जंजुआ (Vijay Kumar Janjua) 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि जंजुआ को पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के चेयरमैन के पद पर नियुक्ति दी जा सकती है। अनुराग वर्मा वर्तमान में होम अफेयर्स और जस्टिस के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास कानूनी और विधायी मामलों, उद्योग और वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश प्रोत्साहन के अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ भी हैं। वे 1 जुलाई से कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य सचिव के पद के लिए कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन अंततः मुहर अनुराग वर्मा के नाम पर लगी है। इसके साथ ही आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जंजुआ को सेवा विस्तार के लिए केंद्र को पत्र लिखा गया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिलने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। अनुराग वर्मा 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का करीबी माना जाता है।

ये भी पढ़ेंं: फिरोजपुर में आढ़त की दुकान पर बैठे युवक दिन दहाड़े हत्या, मोटरसाइकिल पर आए थे नकाबपोश हमलावर

बता दें की 5 जुलाई 2022 के जंजुआ को पंजाब के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। ये नियुक्ति अनिरुद्ध तिवारी के हटने के बाद हुई थी। इससे पहले वीके जंजुआ जेल और एडिशनल स्पेशल चीफ सेक्रेटरी इलेक्शन के पद पर कार्यरत थे।

वैसे तो पंजाब के मुख्य सचिव के लिए अनुराग वर्मा के अलावा कई और नाम भी थे जिनमें 1992 बैच के आईएएस अधिकारी केएपी सिन्हा,1990 बैच के आईएएस अधिकारी वीके सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, विनी महाजन, अंजली भावरा, रवनीत कौर का नाम शामिल था।

राज्य के मुख्य सचिव की भूमिका?

किसी भी राज्य में मुख्य सचिव राज्य सचिवालय का शासकीय प्रधान होता है. प्रशासनिक पद के क्रम के अनुसार मुख्य सचिव सबसे बड़ा अधिकारी होता है। वो राज्य के सभी सचिव का प्रमुख होता है। उसका काम मार्गदर्शक के रूप में राज्य के सभी सचिवालय के विभागों का नियंत्रण करना होता है।

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें