भाजपा सांसद बोले पश्चिमी यू पी बनेगा अलग प्रदेश

BJP MP | केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने उठाया अलग प्रदेश का मुद्दा , कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने और मेरठ बने इसकी राजधानी.

BJP MP | पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बड़े नेता संजीव बालियान

BJP MP | पश्चिमी यूपी के बीते विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन की बढ़त का असर अब भाजपा नेताओं के भाषणों में देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों के बड़े नेता संजीव बालियान ने अलग प्रदेश की मांग छेड़ दी है। संजीव बालियान ने जाट समाज के एक अधिवेशन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए और मेरठ इस नए प्रदेश की राजधानी बने।

यह भी पढ़ें: इस दिन मनाया जायेगा जन्माष्टमी का त्यौहार

BJP MP | सभी जाति बिरादरियो को साथ लेकर चलना पड़ेगा

BJP MP | संजीव बालियान ने कहा कि वह यह सपना लंबे समय से देख रहे हैं। संजीव बालियान के बयान के कई सियासी मायने देखे जा रहे हैं। आज मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन किया गया था। इस जाट संसद में देश-विदेश के जाट नेताओं और जाट समाज के सरदारों ने शिरकत की। संजीव बालियान ने कहा कि सिर्फ एक जाति के सहारे आगे नहीं बढ़ा जा सकता है सभी जाति बिरादरियो को साथ लेकर चलना पड़ेगा.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive