Jefferson Machado Dead Body: आपके हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम तो जरूर देखी होगी। इस मूवी में एक लड़के के शव को धरती के नीचे दफना दिया जाता है। इसीसे मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है, जिसमें एक एक्टर का शव मिला है। यह एक्टर पिछले 4 महीने से गायब था। उसको जमीन के नीचे एक बक्से में बंद कर 4 फुट की गहराई में दफनाया गया था। जांच में यह पता चला है कि एक्टर के गले पर रस्सी के निशान थे और उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे। यह सारा मामला ब्राजील का है। जांच में क्रूरता से हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है।
एक्टर ने कई TV शो में किया है काम
आपको बता दें कि एक्टर Jefferson Machado जिनकी उम्र 44 साल की थी, करीब 4 महीने पहिले यानी जनवरी में घर से लापता हो गए थे। उनके शव को पड़ोस के परिसर से बरामद किया गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। Journalism और Cinema में स्नातक करने वाले एक्टर ने कई टीवी शो में ऐक्टिंग की। ये ही नहीं, उन्होंने सेट डिजाइन, प्रॉडक्शन और स्टेज शो में अपना खूब नाम कमाया है।
बक्से में बंद कर जमीन के नीचे किया गया दफन
पुलिस के द्वारा एक वीडियो क्लिप जारी की गई है, जिसमें सामने आया है कि किस तरह से जमीन के नीचे से खुदाई करके मचाडो के शव को बाहर निकाला है। शव पूरी तरह सड़ चुकी थी, एक लकड़ी के बक्से में शव को रखा गया था। मिले अवशेषों से फॉरेंसिक की टीम ने शव की पहचान की।
गला घोंट की गई हत्या
आपको बता दें, की इस शव को निकालने के लिए कंक्रीट से बने फर्श को तोड़कर फिर जमीन की खुदाई की गई। एक्टर के फैमिली लाॅयर जाइरो ने बताया कि शव के हाथ रस्सी से बंधे हुए और गले में तार लिपटा हुआ था। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला घोंट कर उनको जान से मारा गया था। अभी फैमिली को फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।
घर का मालिक लापता
जिस घर से मचाडो के शव को बरामद किया गया उसके मकान मालिक ने बहुत समय पहले वह घर किसी दूसरे को किराया पर दे दिया था। हांलाकि, वह अभी लापता है। पुलिस की टीम उस शख्स को ढूंढने की कोशिश कर रही है।