चांद के कितना करीब पहुंचा चंद्रयान-3? आज हुई ये बड़ी घटना

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के सारे ऑर्बिट मैन्यूवर पूरे हो चुके हैं. 16 अगस्त की सुबह को ये चांद की पांचवी कक्षा में प्रवेश कर चुका है. बताया जा रहा है कि, यह पूरी ऑर्बिट 153 km x 163 km की है. इसके बाद अब कोई और ऑर्बिट नहीं बदला जाएगा. चंद्रयान-3 का इंजन 16 अगस्त की सुबह लगभग 8:38 बजे चालू किया गया था. इसके बाद चंद्रयान 3 की ऑर्बिट बदली गई थी. इससे पहले चंद्रयान-3 150 KM-177 KM ऑर्बिट की स्थित में था.

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

आपको बता दें कि, इससे पहले 5 अगस्त को चंद्रयान 3 ने अपनी पहली ऑर्बिट में प्रवेश किया था. जिसके बाद उसने तस्वीर भी साझा की थी. उसके बाद अब तक कुल 4 बार ऑर्बिट बदली गई हैं. पहले ऑर्बिट की स्पीड 164 KM x 18074 KM दर्ज की गई थी. फिर 6 अगस्त को ऑर्बिट की गति कम करके 170 KM x 4313 KM के साथ ही चंद्रयान 3 को दूसरी कक्षा में डाला गया.

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी के तीन गुंबदों का GPR तकनीक से होगा सर्वे, इससे खुलेगा 300 साल पुराना राज

Chandrayaan-3: 17 अगस्त को अलग हो जाएगा लैंडर मॉड्यूल

चंद्रयान 3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल 17 अगस्त को अलग होंगे और चारों दिशाओं में 100 KM x 100 KM गोलाकार ऑर्बिट में पाए जाएंगे. 18 अगस्त को दोपहर में करीब पौने चार बजे से चार बजे के बीच कक्षा की ऊंचाई को घटाया जाएगा. 20 अगस्त की रात पौने दो बजे के आस-पास चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल को कक्षा से बाहर लाया जाएगा.

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें