मोबाइल पर यहाँ देखिये चंद्रयान-3 की लैंडिंग

Chandrayaan-3 Latest Update: चंद्रयान 3 बहुत ही जल्द चाँद पर लैंड करने वाला है. इसको लेकर इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि चंद्रयान 3 चाँद से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर है. आज यानी 23 अगस्त की शाम को ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चाँद पर लैंड करेगा. वो पल जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. खबरों की माने तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चाँद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा.

Chandrayaan-3 Latest Update: इसरो के पूर्व चेयरमैन ने की टिप्पणी

Chandrayaan-3 Latest Update: इसरो के पूर्व चेयरमैन ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी लोग बड़े चाह से चंद्रयान-3 को देख रहें है और मुझे विश्वास है कि हमें इस बार बड़ी सफलता प्राप्त होगी. भारत के पास इतिहास रचने का ये सुनहरा मौका है. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो दक्षिण ध्रुव पर लैंडिंग करेगा. अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते है तो आइये जानते है कि आप चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को अपने मोबाइल में लाइव कैसे देख सकते है.

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद

Chandrayaan-3 Latest Update: यहाँ होगी लाइव स्ट्रीमिंग

चंद्रयान 3 की लैंडिंग चाँद पर 23 अगस्त 2023 को शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर होगी. अब आप इस लैंडिंग को लाइव इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और ऑफिशियल फेसबुक पेज पर देख सकते है. आप हमारी वेबसाइट WE R NEWS पर भी लाइव अपडेट देख सकते है.

Chandrayaan-3 Latest Update: तस्वीरें की साझा

अब तक की चंद्रयान-3 की जितनी भी गतिविधियाँ है उन्हें देखकर वैज्ञानिकों को विश्वास है कि चंद्रयान 3 को इस बार पूरी सफलता प्राप्त होगी. इसी के साथ चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर चाँद के चक्कर लगाने के साथ साथ तस्वीरें भी साझा करता जा रहा है. हाल ही में लैंडर ने गहरे गड्ढे और क्रेटर्स की तस्वीर जारी की थी.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive