चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, PM मोदी का उत्साहवर्धक ट्वीट, CM केजरीवाल ने दी शुभकामना

Chandrayaan 3 Launch Today: ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. बता दें कि चंद्रयान-3 आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करने के लिए उड़ान भरेगा. इसरो की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉंच किया जाएगा. यह मिशन 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है. जो कि करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. जानकारी के लिए बता दें कि ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है. जो कि पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को इसी रॉकेट से लॉन्च किया था.

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 को लेकर क्या कहा?

बता दें कि आज लॉन्च हो रहे चंद्रयान-3 को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 मिशन की लीडर हैं यूपी की ये Space Scientist, जानें कौन हैं ये ‘रॉकेट वुमन’

CM केजरीवाल ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिग को लेकर दी शुभकामनाएं

चंद्रयान-3 को लेकर दिल्ली के मु्ख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा- “आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा. इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पूरी टीम के साथ-साथ और समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं. उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे.”

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें