चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, मिली बड़ी सफलता

Chandrayaan 3 Mission: चांद पर लैंडिंग से पहले चंद्रयान 3 को एक बड़ी सफलता प्राप्त हो गई है. बता दें कि 17 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजकर 8 मिनट पर चंद्रयान को दो भागों में अलग कर दिया गया है. लैंडिंग से पहले यह एक खास प्रक्रिया थी. वहीं,प्रॉपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग कर दिया गया है. विक्रम लैंडर चांद के 100 किलोमीटर क्षेत्र में घूमेगा और धीरे-धीरे लैंडिंग करेगा. इसरो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं. अब 18 अगस्त को ठीक शाम 4 बजे लैंडर मॉड्यूल को निचली कक्षा में डिबूस्ट किया जाएगा. अब चांद के पास भारत के तीन प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. यानी चंद्रयान 3 चांद पर उतरने के बहुत करीब है.

Chandrayaan 3 Mission | चांद की ओर बढ़ेगा चंद्रयान का लैंडर

खबरों की माने तो चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त को होने वाली है. लेकिन उससे ठीक पहले आज यानी 17 अगस्त को प्रॉपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वक़्त चंद्रयान चंद्रमा के 100×100 KM के ऑर्बिट में है. बता दें कि, दोनों को ही एक दूसरे से कुछ दूरी पर रखा जाएगा जिससे दोनों में भिड़ंत ना हो. साथ ही लैंडर अलग होने के बाद अब वो गोलकार तरीके से घूमेगा और फिर अपनी गति घटाता जाएगा और अपने लक्ष्य चाँद की ओर बढ़ेगा. ये पूरी प्रक्रिया 17 अगस्त को होगी और 18 अगस्त को वो पल आएगा जिसका हम सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी के तीन गुंबदों का GPR तकनीक से होगा सर्वे, इससे खुलेगा 300 साल पुराना राज

Chandrayaan 3 Mission | चंद्रयान-3 का अब तक का सफर

आपको बता दें कि चंद्रयान-3, 14 जुलाई को लॉन्च हुआ था. इसके बाद 5 अगस्त को चन्द्रमा की अगली कक्षा में प्रवेश किया था. फिर 6, 9 और 14 अगस्त को बाकी की अन्य कक्षाओं में प्रवेश करता गया और चन्द्रमा के और करीब पहुंचता चला गया. जैसे-जैसे मिशन को सफलता मिलती गई. वैसे-वैसे इसरो चंद्रयान की कक्षा को घटाते चले गए और फिर चन्द्रमा की ध्रुव बिंदुओं पर तैनात करने की प्रक्रियाओं को आज़माते गए.

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें