Chandrayaan 3 Updates | भारत का चंद्रयान 3 मिशन कामयाबी के साथ चांद की सतह पर पहुंच चुका है. वैसे तो कोई भी कामयाबी खुशी देती है लेकिन कुछ उनमें से भी खास होती हैं. चंद्रयान 3 चांद पर लगातार खोज कर रहा है. प्रज्ञान रोवर ने अब तक जिन इलिमेंट्स के बारे में जानकारी दी है वो कई उम्मीदों को जन्म देने वाली हैं. वहीं चांद की सतह पर ऑक्सीजन का मिलना अहम है.
Chandrayaan 3 Updates | चांद पर है अनमोल खजाना
Chandrayaan 3: विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अंगद की तरह पांव जमाकर खड़ा हुआ है और प्रज्ञान रोवर सतर्कता के साथ धीरे-धीरे एक से बढ़कर एक जानकारी भेज रहा है. प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह से जो जानकारी भेजी है वो बहुत काम की है. चांद के जिस हिस्से में विक्रम और प्रज्ञान रोवर हैं वो विशाल गड्ढों वाला इलाका है लेकिन उसमें खजाना भरा पड़ा है.
Chandrayaan 3 Updates | चांद पर रोवर को क्या-क्या मिला?
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ऐसी क्या चीज मिली है जिसके बाद इसरो इतना उत्साहित है और इंसानों के लिए वो भी लाभकारी साबित होने वाला है. सात दिन के सफर में प्रज्ञान ने बताया कि चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर, आयरन और निकिल का बड़ा भंडार मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो आने वाले दशकों में चांद रिहाइश के लिए विकल्प साबित हो सकता है.
Chandrayaan 3 Updates | हाथ में है एक और विकल्प
कुछ जानकारों का कहना है कि ऑक्सीजन के मिलने से पानी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. साथ ही आयरन का मिलना इस बात की तरफ इशारा कर रहा है. धरती पर जब ये संसाधन पूरी तरह खत्म हो जाएंगे तो चांद आगे चलकर इंसानी जरूरतों को पूरा कर सकता है. इसके साथ ही सिलिकॉन और टाइटेनियम की मौजूदगी इंसानों के लिए अच्छी खबर है.
यह भी पढ़ें: चांद की सतह पर कैसे उतरा चंद्रयान का रोवर? सामने आया वीडियो
Chandrayaan 3 Updates | 23 अगस्त को हुई थी सफल लैंडिंग
जैसा कि सभी को पता है कि चांद की सतह पर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर के उतरने के बाद भारत ने इतिहास रच दिया था. पहले तो वो उन चार देशों में शामिल हुआ जोकि यह कामयाबी हासिल कर चुके थे लेकिन भारत की कामयाबी इसलिए भी अहम है क्योंकि दक्षिणी ध्रुव पर अपना मिशन पहली बार उतारने में कोई देश कामयाब हुआ. अब तक जो भी मिशन कामयाब हुए हैं वो या तो भूमध्य रेखा के आसपास या उत्तरी ध्रुव के करीब उतरे थे.
नये खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive