चंद्रयान-3 चांद पर जाकर क्या-क्या करेगा? 1 मिनट में जानें मून मिशन का सार

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 चांद पर इतिहास रचने में कुछ ही कदम दूर है. ऐसे में यह सवाल सबके मन में उठ रहा होगा कि जब चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के उस हिस्से को छू लेगा जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. उसके बाद उसका अगला कदम क्या होगा. बता दें कि 23 अगस्त को लैंडिंग करते ही लैंडर विक्रम 14 दिन तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है. आइए जानते हैं वो 7 चीजें जो चंद्रयान करेगा.


Chandrayaan-3: यहाँ उतरेगा लैंडर


Chandrayaan-3: इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ के मुताबिक, चंद्रयान-3 को दक्षिण ध्रुव के पास उतारा जाएगा ना कि दक्षिण ध्रुव पर. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव के नजदीक है.

यह भी पढ़ें: भगवा कपड़ों में बॉर्डर से अमेरिकी महिला गिरफ्तार, कर रही थी सीमा हैदर जैसा ‘कांड’


Chandrayaan-3: लैंडर ढलान पर उतरने की आशंका


Chandrayaan-3: बताया जा रहा है कि विक्रम लैंडर को 12 डिग्री झुकाव वाली ढलान पर उतरा जा सकता है. जिस वक्त लैंडर चांद पर उतरेगा उस वक्त उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकंड होगी.


Chandrayaan-3: अंटार्कटिका जैसा होगा तापमान


Chandrayaan-3: तापमान की मानें तो दक्षिण ध्रुव पर अधिकतम तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो सकता है. न्यूनतम तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है. पृथ्वी में ऐसा तापमान सिर्फ अंटार्कटिका में पाया जाता है.


Chandrayaan-3: पानी पर होगा एक्सपेरिमेंट


Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 जहां उतरेगा वहां का पानी माइनस 200 डिग्री सेल्सियस तापमान की वजह से बर्फ के रूप में मिलेगा. बता दें कि इस पानी की भी जांच की जाएगी ताकि पता लग सके कि वह हमारे कितने काम का है.


Chandrayaan-3: चांद पर उबड़-खाबड़ जमीन


Chandrayaan-3: आपको बता दें कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे हुए हाई क्वालिटी कैमरा ने हाल ही चंद्रयान-3 की कुछ तस्वीरें साझा की थी. जिसमें चांद पर जमीन कुछ उबड़-खाबड़ नजर आ रही है साथ ही मैदानी एरिया भी नजर आ रहा है.


Chandrayaan-3: अन्य संसाधनों की जांच जारी


Chandrayaan-3: नासा ने अन्य संसाधनों से जुड़ी बात बताते हुए कहा कि चांद पर पानी और बर्फ के अलावा कुछ अन्य संसाधन भी मिल सकते हैं. फिलहाल उसकी जांच चल रही है. ये देखना दिलचस्प होगा की की संसाधन मानवों के लिए कितने फायदेमंद और नुकसानदायक होते हैं.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive