चंद्रयान-3 के आखिरी खास 15 मिनट, जानिए उसमें क्या-क्या होगा?

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम को ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा. ये वो ऐतिहासिक पल होगा जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. चंद्रयान 3 अपनी लैंडिंग चाँद के दक्षिण ध्रुव पर करेगा. आज हम आपको बताएंगे कि लैंडिंग से ठीक 15 मिनट पहले क्या-क्या सावधानियां बरती जाएगी.



Chandrayaan-3: लैंडिंग के 2 घंटे पहले

Chandrayaan-3: इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक लैंडिंग के ठीक 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद की स्थिति को जांचा और परखा जाएगा. अगर कोई दिक्कत नजर आ जाती है तो लैंडिंग का समय डायवर्ट कर दिया जाएगा यानी चंद्रयान-3 की लैंडिंग 27 अगस्त को कर दी जाएगी.

हालांकि इसरो के वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त की लैंडिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली है.

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद


Chandrayaan-3: रहेगी विक्रम लैंडर पर नजर

Chandrayaan-3: मिली जानकारी के मुताबिक चांद से धूल का गुब्बारा उठेगा. इसकी की जानकारी विक्रम लैंडर को खुद से जुटानी पड़ेगी. हालांकि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 के लैंडर पर पल-पल नजर रखेंगे.

Chandrayaan-3: खुद से करना पड़ेगा फैसला

Chandrayaan-3: बता दें की लैंडर को इसरो की ओर से कोई डायरेक्शन नहीं दी जाएगी. उसे खुद से सारी चीजे तय करनी होगीं. जैसे की सही समय, सही ऊंचाई, इसके अलावा कितनी मात्रा में ईंधन इस्तेमाल होनी है. ये भी लैंडर को खुद ही देखना पड़ेगा

बता दें की अगर लैंडिंग के समय कोई परेशानी आती है, तो लैंडिंग का समय बदला जा सकता है. लैंडर मॉड्यूल की हेल्थ और चांद की स्थिति देखकर ये फैसला लिया जाएगा.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive