भारत का चंद्रयान कर रहा रूस वाली गलती, हो सकता है क्रैश?

Chandrayan 3 News | भारत के चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड करने में बस अब कुछ ही वक्त रह गया है जिसके बाद भारत, चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. लेकिन इससे जुड़े कई सवाल सामने आ रहे हैं, जिसकी जानकारी हम आपको देंगे.आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था. जिसके बाद ये आज 40 दिन बाद शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा.


Chandrayan 3 News | मिशन के लिए क्यों चुना गया साउथ पोल?

जानकारी के मुताबिक, ये अनुमान लगाया गया है कि पोलर रीजन में बर्फ के फॉर्म में पानी हो सकता है. वहीं चंद्रयान 1 ने 2008 में चांद की सतह पर पानी की मौजूदगी बताई थी.
साथ ही बता दें कि चंद्रयान 2 में लैंडिंग साइट 500 मीटर ×500 मीटर थी. लेकिन चंद्रयान 3 की लैंडिंग साइट 4×2.5 किलोमीटर है. वहीं सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान 3 साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला पहला स्पेसक्राफ्ट होगा.

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद

Chandrayan 3 News | रूस के हाथ लगी निराशा


आपको बता दें कि चंद्रयान 3 से पहले रूस भी अपने लूना को चांद के साउथ पोल पर भेजने की पहल की थी लेकिन उनका लूना-25 क्रैश हो गया. पर अब भारत पूरी तैयारी के साथ चांद के साउथ पोल पर उतरने की तैयारी में है. जिसके सुरक्षित लैंड करने के बाद भारत देश ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive