चंद्रयान-3 सफलता पर बोले पाकिस्तानी, बड़े भाई को जीत की बधाई

Chandrayan-3 | बुधवार को इसरो के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है. चंद्रयान 3 का विक्रम लैंडर चांद के साउथ पोल उतरने में कामयाब हो गया है. चंद्रयान-3 की कामयाबी से भारत ने विश्व में इतिहास रच दिया है. लैंडर के साउथ पोल की लैंडिंग आसान नहीं थी लेकिन इसरो ने इसे कर दिखाया.

यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है. पूरे विश्व में चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थी दुनिया भर के लोग और वैज्ञानिकों की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद

Chandrayan-3 | जीत का डंका

पूरी दुनियां में भारत ने चंद्रयान मिशन से अपनी जीत का डंका बजा दिया है. हर कोई अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की मेहनत की सराहना कर रहा है. इस मौके पर भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी इस अचीवमेंट पर भारत को बधाई देने से पीछे नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो को कहा ‘गुड लक’

Chandrayan-3 | सोशल मीडिया ट्रेंड

इस वक्त सोशल मीडिया पर #Congratulations Neighbors खूब ट्रेंड कर रहा है. भारत-पाकिस्तान के चाहे जैसे संबंध हो दोनों देशों के बीच चाहे कितनी भी दुश्मनी हो लेकिन भारत की सफलता के मौके पर पाकिस्तान ने चंद्रयान 3 की सफलता की बधाई दी है. पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर रहे हैं रहे हैं कि आज पाकिस्तान कहां है भारत कहां से कहां पहुंच गया.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive