चंद्रयान 3 के रोवर के सामने आया बड़ा गड्ढा! फिर क्या हुआ?

Chandrayan 3 Update | चांद पर चंद्रयान 3 के पहुंचने बाद हर रोज लैंडर और रोवर की कुछ न कुछ अपडेट सामने आई जा रहीं है. धरती से लाखों किलोमीटर दूर चांद से नई तस्वीरें सामने आई हैं. जिनमें ये देखा गया है कि प्रज्ञान रोवर के सामने एक क्रेटर यानी गड्ढा देखा गया. जिसका डायमीटर लगभग 4 मीटर था. वहीं अगर इसमें प्रज्ञान रोवर का पहिया आ जाता तो ये गिर भी सकता था और शायद उसको नुकसान पहुंच जाता.

Chandrayan 3 Update | जब रोवर ने दिखाई चालाकी

जब रोवर को पता चला कि उसके पहिए के आगे बड़ा सा गड्ढा आया तो रोवर ने अपने कदम पीछे ले लिए और दूसरी तरफ बढ़ गया. जिसको देख कर वैज्ञानिकों ने राहत की सांस ली.

Chandrayan 3 Update | सूर्य मिशन की पूरी तैयारी

खबरों की मानें तो चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब इसरो अगले महीने सूर्य मिशन की तैयारी में है. जहां ये उम्मीद है कि चंद्रयान की तरह अब सूरज पर आदित्य L1 तिरंगा लहराएगा.

यह भी पढ़ें: चांद की सतह पर कैसे उतरा चंद्रयान का रोवर? सामने आया वीडियो

Chandrayan 3 Update | क्या करेगा आदित्य L1?

इस मिशन में सूरज से धरती पर पड़ने वाला असर का पता लगाया जाएगा. वहीं सूर्य का ये पहला मिशन होगा. आदित्य L-1 अपने साथ 7 पेलोड लेकर जाएगा. साथ ही सूर्य की सबसे बाहरी परत को ओवरव्यू करेगा. जिससे पूरी उम्मीद है कि इसे भी चंद्रयान की तरह सफलता मिलेगी.

न्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive