Chandrayan-3 Update: चाँद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री

Chandrayan-3 Update | चाँद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री
चंद्रयान -3 चाँद के और नज़दीक पहुंच गया है.साथ ही चंद्रयान -3 चन्द्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है. आपको बात दें चाँद की ओर जा रहे भारत के मिशन चंद्रयान -3 को आज पूरा एक महीना हो गया है. चंद्रयान -3 लगातार सफलतापूर्वक अपनी मंज़िल को पार करता चला जा रहा है. अब से करीब 9 दिन बाद चंद्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर उतर जाएगा.आज का दिन चंद्रयान -3 के लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि आज चंद्रयान -3 चन्द्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है.

आपको बता दें कि पिछले महीने 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को चंद्रमा के लिए लॉन्च किया गया था तब से अब तक चंद्रयान -3 ने कई महत्वपूर्ण पड़ावों को पार किया है.

Chandrayan-3 Update | चंद्रयान -3 का सफर

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 का सफर 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से लॉच हुआ था जिसके बाद समय समय पर चंद्रयान की ऑर्बिट बढ़ाई गई.पहली ऑर्बिट 15 जुलाई को बढ़ाई गई थी.दूसरी बार 17 जुलाई को ऑर्बिट में बढ़ोतरी की गई .इसके बाद 18 और 20 जुलाई को ऑर्बिट में बढ़ोतरी की गई थी.फिर पांचवी बार 25 जुलाई को ऑर्बिट की स्पीड बढ़ाई गई. 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से चन्द्रमा की और बढ़ गया.

ये भी पढ़ें: इन ख़ास जगहों पर भूल से भी न बनाएं घर, हो जाएगी बर्बादी!

Chandrayan-3 Update | चौथी ऑर्बिट में एंट्री

5 अगस्त को चंन्द्रयान-3 चन्द्रमा की कक्षा में एंट्री लेने के बाद पहली बार 6 अगस्त को चंद्रयान-3 की कक्षा घटाई गई.6 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चाँद के करीब से फोटोज भेजीं.6 अगस्त को चंद्रयान -3 की ऑर्बिट तीसरी बार घटाई गई 14 अगस्त को चंद्रयान-3 चाँद की चौथी कक्षा में प्रवेश कर चुका है.
चाँद की इस रेस में और भी कई देश शामिल है भारत के चंद्रयान-3 के लांच के बाद रूस ने भी अपना मिशन लूना -25 लांच कर दिया है आपको बता दें कि दोनों ही देशों का लक्ष्य चन्द्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना है.

Chandrayan-3 Update | भारत रचेगा इतिहास

अगर भारत चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेता है तो अमेरिका,रूस और चीन के बाद भारत चौथा देश होगा. चन्द्रमा पर लैंडिंग के दौरान कई देशों के स्पेस क्राफ्ट क्रैश हो चुके है लेकिन चीन ने साल 2013 में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की थी.

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें