Chandrayan 3 Updates | चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के ठीक बाद अपना काम करना शुरू कर दिया है. जिसके बाद लैंडर की और से चांद की सतह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. खबरों की मानें तो तस्वीरें होराइजंटल वेलोसिटी कैमरे से ली गई है. साथ ही माना जा रहा है कि 14 दिनों तक रोवर चांद से जुड़ी जानकारियों को मिलने की उम्मीद है.
Chandrayan 3 Updates | क्या चंद्रयान 3 धरती पर वापसी करेगा
खबरों की मानें तो चंद्रयान 3 धरती पर वापसी नहीं करेगा. वो चांद पर ही रहेगा. साथ ही बात दें कि चांद का एक दिन धरती के 14 दिनों के बराबर होता है. वहीं अगर उसके वजन की बात करें तो इसका कुल वजन 3900 किलोग्राम है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो को कहा ‘गुड़ लक’
Chandrayan 3 Updates | लैंडर और रोवर का 14 दिन बाद क्या होगा
दरअसल, 14 दिनों बाद चांद पर रात हो जाएगी. रात होने की वजह से वहां बहुत ठंड होगी, जहां तापमान के कारण चंद्रयान 3 14 दिनों के बाद किसी काम का नहीं होगा. वहीं, लैंडर और रोवर को 14 दिनों तक काम करने के लिए ही डिजाइन किया गया है. साथ ही साइंटिस्ट का मानना है कि चांद पर फिर से सूरज उगने पर विक्रम और लैंडर एक्टिवेट भी हो सकते हैं.
Chandrayan 3 Updates | प्रज्ञान रोवर का अब चांद पर क्या होगा काम
रोवर, चांद पर मौजूद मिट्टी, चट्टानों की सतह पर रसायनिक तत्वों की जांच करें. वहीं एल्यूमीनियम, मैग्नीशियम, सिलिकॉन, कैल्शियम, टाइटेनियम की भी तलाश करेगा. साथ ही भूकंप गतिविधियों और पृथ्वी जैसे दूसरे ग्रहों की जानकारी में भी रोवर मदद करेगा.
अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive