पूर्व इसरो चीफ ने बताया चंद्रयान-3 का लैंड होना कितना मुश्किल

Chandrayan Mission-3 : इसरो के पूर्व चीफ जी. माधवन नायर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के चांद पर उतरने से पहले बताया कि उसके लैंड होने का प्रोसेस (टचडाउन) बहुत ही मुश्किल है. सभी को सचेत रहना होगा, क्योंकि इसकी सफलता के लिए आवश्यक है कि सभी प्रणाली उस वक्त एकसाथ काम करें. 2008 में चंद्रयान-1 मिशन की लॉन्चिंग के समय पूर्व चीफ जी. माधवन नायर भारतीय स्पेस एजेंसी को गाइड कर चुके हैं.

Chandrayan Mission-3 | पूर्व इसरो चीफ का स्टेटमेंट

जी. माधवन नायर ने बताया कि चांद पर लैंडिंग एक बहुत ही मुश्किल प्रोसेस है. चंद्रयान-2 के समय चांद की सतह के ऊपर के आखिरी 2 किलोमीटर में हम ऐसा करने से चूक गए थे. इसलिए सभी को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय एक साथ काम करना होगा. इसमे ऐसी बहुत सी चीजे जैसे सेंसर, थ्रस्टर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, अल्टीमीटर व अन्य चीजें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: दुनियां से इन देशों में मिलती है हाईएस्ट सैलेरी, जाने यहां!

Chandrayan Mission-3 | कब लैंड होगा चंद्रयान-3?

इसरो के अनुसार, बुधवार की शाम रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल को लगभग 6 बजकर 4 मिनट पर चंदा मामा की सतह पर लैंड होने की आशा है. जी. माधवन नायर ने कहा कि चंद्रमा की सतह से हम जो भी आंकड़े इकट्ठा कर सकते हैं, वह आंकड़े कुछ मिनरल्स की पहचान करने में प्रयोग होंगे.

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर जेसिक अली पर लगा नाबालिक लड़की के साथ किया यौन उत्पीड़न का आरोप

Chandrayan Mission-3 | आखिरी 15 मिनट का टेरर

लास्ट के 15 मिनट चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं हैं. इसरो चीफ के मुताबिक, इस मिशन के लिए चांद के नजदीक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं है, मिशन का लैंडर मॉड्यूल इस समय चांद से न्यूनतम 25 किलोमीटर की दूरी पर है. जो लगातार चांद के चक्कर लगा रहा है. इसरो इस बार आखिरी के 15 मिनट के टेरर से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है क्योंकि ये वही आखिरी 15 मिनट होंगे जब इसरो के कंट्रोल रूम से लैंडर और रोवर को कोई भी कमांड नहीं दी जा सकेगी.

अपनी सुरक्षित और सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर विक्रम को खुद ही कुछ काम करने होंगे मतलब लैंडिंग के लास्ट 15 मिनट के समय लैंडर विक्रम के कंधों पर सारी जिम्मेदारी होगी. इसी वक्त लैंडिंग के लिए सही ऊंचाई, सही मात्रा में फ्यूल का प्रयोग करना होगा.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive