रोती बूढ़ी माँ ने लगाई योगी से गुहार,बुलडोजर बाबा ने लिया सोहदों पर एक्शन

Yogi Action On Eve Teasers: हिंदुत्व के फायर ब्रांड योगी आदित्यनाथ अपने खतरनाक एक्शन के लिए जानें जाते हैं और फिर बात अगर हिंदू सनातनीयों पर हो और योगी आदित्यनाथ सोहदों को जमीन पर ना पटकें ऐसा संभव ही नहीं, ऐसी ही एक वारदात हाल ही में सामने आया है जहाँ 2 घंटे की दुल्हन ने एक विधायक के हाथों अपने पति की जान का सौदा किया और एक बूढ़ी माँ को ताउम्र बेसहारा कर गयी।

Yogi Action On Eve Teasers | योगी ने पोछे बूढ़ी मां के आंसू

जैसे ही योगी आदित्यनाथ तक ये बात पहुँची वो बूढ़ी माँ के आंसू पोछने पहुँच गए। फिर तो वही होना था। जो अब तक होता है। योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में जो ऐक्शन लिया वो अपने आप में एक नजीर बन गया। पैसों के लिए लोग किस हद तक जा सकते ये खबर आज आपके आँख खोल देगी। ये कहानी है उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले की, जहाँ शादी के सिर्फ 2 घंटे में दुल्हन एक विधायक से अपने पति की जान का सौदा किया और ऐक्सिडेंट में अपने पति की जान ले ली।

Yogi Action On Eve Teasers | बुलडोजर बाबा ने लिया एक्शन

मामला 3 साल पुराना है, लेकिन जैसे ही एक बूढ़ी माँ ने रोते हुए योगी से गुहार लगाई, फौरन बुलडोजर बाबा ने ऐक्शन लिया। दरअसल अक्टूबर 2020 में नासिरपुर के रहने वाले अजय सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पहले लोगों को लगा कि आम दुर्घटना थी, लेकिन गौर करने वाली बात ये रही कि ऐक्सिडेंट से 2 घंटे पहले ही अजय की शादी नीतू सिंह नाम की एक लड़की से हुई थी।

Yogi Action On Eve Teasers | ऐसे हुआ भंडाफोड़

अजय सिंह की माँ चंपा देवी को अपने बेटे की मौत के बाद मौका ए वारदात पर जो तस्वीर दिखी उसे शक हुआ। बूढ़ी माँ ने फौरन एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें ऐसे कई संगीन आरोप लगाए गए, जिसमें पुलिस के भी कान खड़े कर दिए। एफआईआर के मुताबिक पीड़िता के बेटे अजय सिंह से बाराबंकी के सफेदाबाद आर्य समाज मंदिर में शादी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया गया। जाली दस्तखत करवाए गए और फिर 2 घंटे के अंदर ही अजय सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में ऐक्सिडेंट करवा दी गई, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई।

Yogi Action On Eve Teasers | मां को क्यों हुआ शक?

अब माँ को शक क्यों हुआ, इसे भी समझिए। जिस लड़की से अजय सिंह की शादी हुई। उस लड़की के बारे में उनकी माँ जानती तक नहीं थी। उनकी माँ को ये भी नहीं पता था कि अजय किसी लड़की से लव मैरिज भी करने जा रहे हैं। आमतौर पर जब कोई लड़का और लड़की आपस में प्यार करते हैं तो शादी से पहले घरवालों को इसकी खबर जरूर देते हैं, लेकिन यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। जिस लड़की से अजय सिंह की शादी हुई। वो शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडेय की रिश्तेदार थी।

Yogi Action On Eve Teasers | अजय को ट्रैप में फंसाया

दरअसल पवन पांडे पर आरोप है कि उसने जानबूझकर अजय को ट्रैप में फंसाया और अजय को जिस लड़की से प्यार हुआ। उस लड़की ने शादी के नाम पर पूर्व विधायक के साथ मिलकर एक चाल चली। पुलिस ने बूढ़ी माँ के आरोपों की जांच शुरू की। 5 जून 2022 को अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में चंपा देवी ने शिवसेना के पूर्व विधायक पवन पांडेय, मुकेश तिवारी, गोविंद यादव के साथ साथ कुल 12 लोगों के खिलाफ़ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।

Yogi Action On Eve Teasers | जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

जांच में पता चला कि अंबेडकरनगर के अकबरपुर बसखारी नेशनल हाइवे पर अजय सिंह की 8 करोड़ की कीमती जमीन थी, जिसको पूर्व विधायक पवन पांडेय हथियाना चाहता था। पवन पांडेय और उसके साथियों ने मिलकर अजय सिंह की झूठी शादी करवाई। आर्य समाज मंदिर में पंडित को पैसे खिलाये। अजय की शादी के बाद जमीन के कागजात में दस्तखत करवाए गए और अजय की पत्नी के तौर पर नीतू सिंह का नाम दर्ज करवाया गया।

Yogi Action On Eve Teasers | पूर्व विधायक पर लगा गंभीर आरोप

फिर अजय सिंह की सारी प्रॉपर्टी नीतू सिंह के नाम ट्रांसफर करवाई गई और इसके 2 घंटे बाद अजय को मौत की नींद सुला दिया गया। पुलिस के सामने माँ ने ये भी आरोप लगाया कि अगस्त 2020 में अजय सिंह को नशे का आदी बना दिया गया था और ये करने वाले पूर्व विधायक पवन पांडेय थे। पवन पांडेय ने 8 करोड़ की जमीन सिर्फ बीस लाख में अपने करीबी मुकेश तिवारी के नाम लिखवा ली थी।

Yogi Action On Eve Teasers | अजय को किसने लगाई शराब की लत?

इतना ही नहीं अगस्त 2020 से ही पवन पांडेय और नीतू ने अजय सिंह को शराब की लत लगाई और अजय के जमीन को मुकेश तिवारी के नाम ट्रांसफर कर दिया। इसमें अंबेडकरनगर के अधिकारी भी विधायक के साथ मिल गया। यूपी एसटीएफ को इस मामले की जांच सौंपी गई तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

Yogi Action On Eve Teasers | कौन हैं पवन पांडेय?

पवन पांडे शिवसेना का विधायक रह चुका है। फिलहाल पवन पांडेय के भाई राकेश पांडेय जलालपुर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। 1991 में अकबरपुर विधानसभा से पवन पांडेय शिवसेना के विधायक बने थे। अब इसमें योगी ने कैसे एक बूढ़ी माँ के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी वो भी समझिये।

साल 2020 में जैसे ही मामला सामने आया योगी आदित्यनाथ को भी शक हुआ क्योंकि पवन पांडे और उसका परिवार ऐसी जालसाजी का मास्टरमाइंड रहा है। एक हाईप्रोफाइल चेहरे पर बड़ा आरोप था, इसलिए इस मामले की जांच की सिफारिश सीबीआइ से की गई। उसी वक्त इस जांच को यूपी एसटीएफ की टीम भी करने लगी और अब रातों रात पवन पांडेय का घर बुलडोजर से टूटने जा जा रहा है। ऐसे विधायक के खिलाफ़ कैसे एक्शन लेना चाहिए हमें कॉमेन्ट करके जरूर बताएगा।