Delhi: साक्षी मर्डर केस में आरोपी साहिल यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार, बेरहमी से की थी हत्या

Delhi: साझी मर्डर केस के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम युवक साहिल ने दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय साक्षी की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया था। हत्या की पूरी वारदात CCTV में कैद होगी।

यहां सबसे ज्यादा जोर देने वाली बात यह है कि साहिल, पुत्र सरफराज गली में नाबालिग युवती को चाकू से गोद रहा था लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की और पास खड़े हो तमाशा देखते रहे। जिसके चलते हत्यारा युवक मौका पाकर फरार हो गया।

रिलेशनशिप में थे दोनों

बीते रविवार रात हुई जघन्य हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों युवक और युवती रिलेशनशिप में थे। बीते दिन किसी बात को लेकर साहिल और साक्षी के बीच मनमुटाव हो गया था जिसके बाद गुस्साए युवक ने साक्षी को मौत के घाट उतारने का इरादा कर लिया था।

दरअसल, इसका खुलासा इस बात से होती है कि अपराधी युवक अपने साथ चाकू लेकर गया था और हमला करते वक्त लड़की को बचने तक का मौका नहीं दिया।

पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार साक्षी जिसकी उम्र 16 साल है वो E36 जे जे कॉलोनी के रहनेवाले जनक राज की बेटी है। वह नाबालिग लड़की उसी इलाके में रहने वाले सरफराज का पुत्र साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन, कुछ बात को लेकर रविवार रात उनकी लड़ाई हो गई।

इसके बाद साक्षी अपनी सहेली के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रही थी, उसी बीच साहिल ने उसे गली में रुकने को कहा फिर झगड़ा करने लगा। ऐसे ही दोनों के बीच विवाद बढ़ गया जिसके बाद हत्या के इरादे से आए साहिल ने साक्षी पर चाकू से वार कर पूरी तरह लहू-लुहान कर दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो अधमरी लड़की को पत्थर से कुचल दिया।

घटना के बाद मृतक के पिता ने थाने में शिकायत की फिर पुलिस लड़के की तलाश में जुट गई। भागे आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस ने हत्यारे को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इसे गंभीरता से लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया है। दिल्ली में दरिंदगों के हौसले सातवें आसमान पर है ऐसे में पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं।