G20 Summit सम्मेलन में जिधर से गुजरेगा काफिला, उधर रहेगा मेट्रो स्टेशन बंद

Delhi G20 Summit | देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच होना है। ऐसे में आपको 8-10 सितम्बर के बीच घर से निकलने से पहले जान लेना चाहिए कि इस दौरान कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो और दिल्ली पुलिस ने कुछ मेट्रो स्टेशन और गेट को बंद रखने का फैसला किया है। इनमें कुल 39 मेट्रो स्टेशन के 69 गेट होंगे।

विशेष पुलिस आयुक्त एसएस यादव ने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल के सबसे नजदीक होने से 8-10 सितंबर के बीच सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से निकास व प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगी। दूसरे किसी भी मेट्रो स्टेशन को समय विशेष के लिए तभी बंद किया जाएगा, जब वहां से किसी विदेशी मेहमान का काफिला गुजरेगा। इसमें किसी को कोई असमंजस नहीं होना चाहिए। अभी तक का ट्रैफिक पुलिस का यही प्लान है। आगे जैसी भी स्थिति बनेगी, उसके हिसाब से इसमें बदलाव किया जाएगा।

Delhi G20 Summit | क्या आप कैब ले सकते हैं?

Delhi G20 Summit | वहीं सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोग आवाजाही के लिए अपनी गाड़ियों के अलावा ऑटो-टैक्सी का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन सफर के दौरान उन्हें अपने पते से संबंधित दस्तावेज रखने होंगे। स्वास्थ्य एवं सिविक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी पहचान पत्र दिखाकर प्रवेश मिलेगा। दिल्ली में मालवाहक वाहनों को अनुमति नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, फल, दवाएं आदि लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंट्री पास जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते रद्द हो सकता है एशिया कप?

Delhi G20 Summit | कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष भारत आ रहे

Delhi G20 Summit | G 20 बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और राजनायिक भारत आ रहे हैं। यही कारण है कि इसे सफल बनाने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल चल रही हैं। दिल्ली सरकार ने जहां सभी सरकारी दफ़्तर, स्कूल, कॉलेज एवं सभी शैक्षणिक संस्थान तीन दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं, वहीं G-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस भी विस्तृत ट्रैफिक एडवाइज़री जार कर चुका है।

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive