‘पार्टी, शराब और फिर चाकू मारकर हत्या..’ जानें सपना-रानी की दोस्ती क्यूं बनी जानलेवा?

New Delhi: बीते रविवार दिल्ली में हुई साक्षी की निर्मम हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली के सिबिल लाइन थाना अंतर्गत मजनूं का टीला (Majnu Ka Tila) इलाके के एक घर की छत से 35 साल की एक महिला की खून से लथपथ लाश बरामद हुई है। मृतक महिला की पहचान रानी (Rani) के रूप में हुई है जिसकी उम्र 35 साल है। रानी दिल्ली के सफदरजंग (Safdarjung) इलाके की निवासी है। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सुबह 7 बजे सपना नाम की एक महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सपना (Sapna) ने पुलिस को बताया कि उसके घर कल एक पार्टी चल रही थी जिसमें एक लड़का और दो महिलाएं थी। उसी दौरान किसी कारणवश झगड़ा हुआ और फिर एक महिला को चाकू से मारा गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। आरोपी सपना ने अपना जुर्म कबूला है, आरोपी और मृतक महिला रानी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के अंतर्गत शादी व पार्टियों में साथ काम करती थी।

उतरी दिल्ली के DCP सागर कलसी ने बताया कि सुबह 7 बजे यह जानकारी मिली कि रानी जिसकी उम्र 35 साल का शव मजनूं का टीला इलाके में एक घर की छत पर मिला। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो सपना (36 साल) नाम की लड़की शव के पास खड़ी मिली, जिसने बताया कि यह शव रानी का है। शव खून से लथपथ था। जिसके साथ सपना से पूछताछ की गई और फिर उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सपना और रानी दोनों मजनूं का टीला इलाके के एक किराए के मकान में रहती हैं। गुरुग्राम में रानी एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है वहीं सपना शादी पार्टियों में वेटर का काम करती थी। वह तलाश शुदा है और उसकी एक बेटी भी है।

आरोपी ने कबूला जुर्म

बताया जा रहा है कि कल रात शराब की पार्टी हो रही थी जिसमें सपना, रानी, मनीष क्षेत्री के साथ एक अन्य तेन्जिम नाम की लड़की शामिल थी। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर सपना और रानी के बीच झगड़ा हो गया और रात 1 बजे के बाद दोबारा शराब पीनी शुरू कर आपस में झगड़ पड़ी। इसी बीच सपना ने सुबह करीब 4:30 बजे किचन से चाकू लाई और रानी के ऊपर कई वार किए जिससे रानी ने दम तोड़ दिया। पुलिस का मानना है कि सपना शराब के नशे में रानी के पिता को अपशब्द बोल रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।