Jannayak Janta Party: रविवार को नई अनाज मंडी में दुष्यंत चौटाला ने जजपा की नव संकल्प रैली का शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने नव संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में भी जजपा की चाबी से ही विधानसभा का ताला खुलेगा। उन्होंने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार में हिस्सेदारी के चलते सोनिपत लोकसभा में 1200 करोड़ रूपये से सड़कों का नेटवर्क बिछाया गया है। खरखौदा में दुनिया का सबसे बड़ा मारूति मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाया गया जहाँ पर 10 हजार गाड़ियां बनाई जाएगीं जिससे 12 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इन नौकरियों में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हरियाणा के युवाओं की होगी।
दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए कहा कि जुलाना में हर साल बाढ़ से हजारों किसानों की फसल बर्बाद हो जाती थी। इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले साल 350 करोड़, दूसरे साल 500 करोड़ और इस वर्ष 1100 करोड़ रूपये दिए गए। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश के चलते किसी भी खेत में पानी भरा हुआ नहीं दिखेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाना से चंडीगढ़ का रास्ता तय करने में पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब 152डी के चलते यह रास्ता ढाई घंटे का हो गया है। हरियाणा के गांवों में 500 तालाब बनाये गये हैं। 1400 तालाबों को सुधारने का काम चल रहा है और अगले साल तक 8 हजार तालाबों का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा गावों में डिजिटल लाइब्रेरी भी खुली हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Faridabad Gang Rape: नौकरी लगवाने के बहाने बुलाकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
डॉ. अजय सिंह चौटाला ने ये भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी का वोट प्रतिशत 17 से बढकर 51 और विधायकों की संख्या 10 से बढकर 46 होने में समय नहीं लगेगा। उन्होंने अगली जनसभा फरीदाबाद लोकसभा और इसके बाद इनसो स्थापना दिवस का आयोजन हिसार में करने का एलान किया है। जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि 2019 में जजपा को 17 प्रतिशत वोट मिले थे, जिससे 10 विधायक चुने गए थे। इस बार 51 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जिससे दुष्यंत चौटाला के नाम से डिप्टी शब्द हट जाएगा सभी दस लोकसभा की सीटों पर भी जजपा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे और दिल्ली में पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि 19 हजार बूथ योद्धा तैयार किये जाएंगे। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौटाला, श्रम मंत्री अनूप धानक, पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, केसी बांगड़, दिग्विजय चौटाला, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, गुमला चीता के विधायक ईश्वर सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भयाण, विधायक अमरजीत ढांडा, टिंकू नंबरदार भी मौजूद रहे। भाजपा और जजपा गठबंधन को तोड़ने के लिए विपक्ष ने हरसंभव प्रयास किये जिससे जजपा सत्ता में हिस्सेदार न बन सके, लेकिन विपक्ष द्वारा किये गए प्रयास सफल नहीं हुए। जजपा अपनी नव संकल्प रैली के माध्यम से चुनाव प्रचार में लगी हुई है रविवार को नव संकल्प रैली के जरिये ही उपमुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि 2024 के चुनाव में भी जजपा की चाबी से विधानसभा का ताला उठेगा।
WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें