Cylinder Explosion News: देर शाम सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा। घटना बल्लभगढ़ (Ballabhgarh) की चावला कॉलोनी की है, जहां देर शाम करीब 6 बजे एक दुकान में सिलेंडर फट गया और आसपास खड़े 6 बच्चे और 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे हुए बच्चों और बड़ों को चिंताजनक हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
दिखाई दे रही तस्वीरें बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल की है जहां झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए परिजनों और पुलिस लेकर आए हैं। आज शाम करीब 6 बजे छठ मैया पार्क के पास एक दुकान में अचानक सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में 6 बच्चे और आनंद और राजा नाम के 2 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाने वाले शर्मा की माने तो जैसे ही उसे सिलेंडर फटने का पता चला तो उसने अपनी गाड़ी में सभी घायलों को सिविल अस्पताल मैं लेकर गए।
ये भी पढ़ें: मोगा में सुनार परमिंदर सिंह के साथ हुई लूट हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्त में, बिहार के MLA के साथ था कनेक्शन
ओमदत्त की माने तो झुलसे हुए सभी लोगों में एक बच्ची की हालत ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है। तभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक 7 लोग सिलेंडर फटने से हुए हादसे में घायल हुए हैं और उन्हें यहां इलाज के लिए लाया गया है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.