G20 के लिए बदली दिल्ली की सूरत, वीकेंड पर घूमने से पहले पढ़ें जरूरी खबर

G20 Summit 2023 | G20 Summit की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस रिहर्सल कर रही है। सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने 9-10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की प्लानिंग की है। प्लान के अनुसार सभी प्वाइंट्स पर डायवर्जन लगाया जाएगा। दिल्ली पुलिस जल्द ही रूट एडवाइजरी जारी करेगी। एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि रिहर्सल शनिवार और रविवार (2-3 सितंबर) को हो सकती है।

G20 Summit 2023 | थम जाएगी दिल्ली

जी 20 समिट की तैयारियों में जुटे एक अधिकारी ने बताया, कुछ घंटों के रिहर्सल के दौरान बसों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि मेट्रो सर्विस प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि वीकेंड पर सड़क पर कम ट्रैफिक होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शिखर सम्मेलन के दौरान रियल टाइम अपडेट और एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और इंटरस्टेट बस टर्मिनल तक आने-जाने के लिए मार्गों का सुझाव देने के लिए जी20 वर्चुअल हेल्प डेस्क शुरू किया है।”


G20 Summit 2023 | दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा सख्त की जा रही है। प्रगति मैदान के आस-पास भी 7 तारीख से ही कुछ पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। वहीं राजघाट के एरिया को भी सिक्योर किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि 10 तारीख की सुबह सभी राष्ट्राध्यक्ष राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, कुछ देर राम धुन सुनेंगे और ग्रुप फोटो खिंचवाएंगे। वहीं प्रगति मैदान में राष्ट्राध्यक्ष पौधारोपण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें: पूर्व इसरो चीफ ने बताया चंद्रयान-3 का लैंड होना कितना मुश्किल

G20 Summit 2023 | जी 20 सम्मेलन में शामिल होंगे मशहूर नेता

जी-20 सम्मेलन दिल्ली के प्रगति मैदान परिसर में बने नए कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में 9 और 10 सितंबर को होगा। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद रहेंगे। नामी नेताओं की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। अगर इस दौरान आप दिल्ली में कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो रूट्स आदि की जानकारी जुटा लें.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive