नई संसद में ‘भारतीय संस्कृति’

देश की नई संसद में हर तरफ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पक्षी मोर पर जबकि राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय फूल कमल पर आधारित है। संसद के प्रांगण में राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है। इसमें वास्तु, विरासत, कला, कौशल और संविधान है।

नई संसद में अखंड भारत का नक्शा, अंबेडकर-सरदार पटेल और चाणक्य की प्रतिमा है। प्रधानमंत्री ने कहा ने कहा कि ये भवन नहीं ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। ये भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा, ये नया भारत विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास 25 वर्ष का अमृतकालखंड है।

इन 25 सालों में हमें मिलकर भारत को विकसित बनाना है। आपको एक बात और बता दें कि नई संसद में संविधान हॉल भवन के बीच बना हुआ है जिसके ऊपर अशोक स्तंभ लगा हुआ है। इस हॉल में संविधान की कॉपी रखी जाएगी।