Chandrayaan-3 मिशन की लीडर हैं यूपी की ये Space Scientist, जानें कौन हैं ये ‘रॉकेट वुमन’

ISRO Chandrayaan 3 Launch: आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण होने जा रहा है. शुक्रवार की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करने के लिए निकल पड़ेगा. बता दें कि चंद्रयान-3 मून मिशन चंद्रयान-2 का अनुवर्ती मिशन है. इस मिशन में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का टारगेट चंद्रमा की सतह पर लैंडर की सौफ्ट लैंडिंग का है. जानकारी रहे कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडिंग के समय में लैंडर विक्रम अपने मार्ग से भटक गया था. जिसकी वजह से चंद्रयान-2 सफल नहीं हो सका था. उस दौरान देश के प्रधानमंत्री पर वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे. जानकारी रहे कि अगर इस बार भारत चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर जाता है तो देश सफलता हासिल कर चुके चीन, अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के बराबर खड़ा हो जाएगा. चंद्रयान-3 मिशन को यूपी की ऋतु करिधाल लीड कर रही हैं. आइए जानते हैं कि ऋतु करिधाल को रॉकेट वुमन क्यों कहा जाता है.

बता दें कि इस बार चंद्रयान- 3 मिशन को सफल बनाने की जिम्मेदारी स्पेस साइंटिस्ट ऋतु करिधाल के हाथों में है. महिला वैज्ञानिक ऋतु करिधाल रॉकेट वुमन के नाम से मशहूर हैं और चंद्रयान-3 मिशन की डायरेक्टर के रूप में अहम भूमिका अदा कर रही हैं. उत्तर प्रदेश के लखनऊ की मूल निवासी ऋतु करिधाल स्पेस साइंस में महिलाओं के मनोबल को बढ़ा रही हैं. जानकारी रहे कि ऋतु करिधाल मंगलयान मिशन में अपनी काबिलियत का झंडा गाड़ चुकी हैं. ऐसे में अब ऋतु आज चंद्रयान-3 की कामयाबी को अपने नाम दर्ज करेंगी.
उपलब्धियों से भरा करियर

ऋतु करिधाल का करियर

अब रॉकेट वुमन ऋतु करिधाल की करियर पर एक नजर डलते हैं. जानकारी के मुताबिक ऋतु करिधाल लखनऊ विश्वविद्याल से फिजिक्स में एमएससी की हैं. शुरुआत से भैतिकी विषय के इनका गहरा लगाव रहा. इस वजह से ऋतु करिधाल ने आगे की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान में दाखिला लिया. पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ऋतु करिधाल ने ISRO में नौकरी की शुरुआत की. जानकारी रहे कि एयरोस्पेस में दक्षता हासिल करने के साथ-साथ इनका करियर कई उप्लब्धियों से भरा है. बता दें कि साल 2007 में इन्हें यंग साइंटिस्ट का अवार्ड मिल चुका है. इतना ही नहीं, ऋतु मंगलयान मिशन की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं.

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें