क्या है मोदी का खालिस्तान खतम प्लान?

Khalistan Movement | पिछले कुछ समय से खालिस्तानी दोबारा एक्टिव होते जा रहे हैं। कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी प्रदर्शन किया है। लेकिन इसी बीच 2 सालों में 4 खालिस्तानियों की मौत हुई। इनमें 3 की हत्या हुई, जबकि एक बीमारी से मरा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि खालिस्तान समर्थकों ने इनकी हत्या का आरोप भारत पर लगाया है।

Khalistan Movement | भारतीय एजेंसियों का अगला निशाना

Khalistan Movement | हरदीप सिंह निज्जर, अवतार सिंह खांडा, परमजीत पंजवड़ और रिपुदमन सिंह मलिक की मौत हुई है। लेकिन कनाडाई सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत सरकार पर ही सवाल उठा दिए। खालिस्तानियों का तो यह भी कहना है कि अमेरिका- कनाडा में खुलेआम घूम रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भारतीय एजेंसियों का अगला निशाना है।

Khalistan Movement | हरदीप सिंह सबसे चर्चित

Khalistan Movement | हरदीप सिंह निज्जर का नाम सबसे चर्चित है। निज्जर मरने से पहले तक खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का चीफ बनकर घूम रहा था। उसका सपना भारत को तोड़कर अलग देश बनाने का था। लेकिन कनाडा में उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके समर्थकों ने इसका आरोप भारतीय एजेंटों पर लगाया।

ये भी पढ़ें- मिथुन वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल और राहुकाल

Khalistan Movement | आतंकी रिपुदमन मलिक की भी कनाडा में हुई थी हत्या

Khalistan Movement | जुलाई 2022 में आतंकी रिपुदमन मलिक की कनाडा में ही गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। साल 1985 में एअर-इंडिया फ्लाइट के अपहरण मामले का मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड रिपुदमन सिंह मलिक था। उसको 2005 को इंडिया की फ्लाइट के अपहरण मामले में सबूतों के अभाव की वजह से बरी कर दिया गया था। उसका कनाडा के सरी में गोलियां मार कार कत्ल कर दिया गया था।

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube चैनल