पार्टनर को Kiss करते समय रखें इन बातों का ख्याल, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Kissing Tips in Hindi: आजकल पुरुषों में दाढ़ी का फैशन नॉर्मल हो गया है। महिलाएं भी अधिकतर दाढ़ी वाले पुरुषों को ही पसंद करती हैं। एक रिसर्च में पाया गया है कि पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बालों से भी खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

Kiss प्यार में पड़े जोड़ों के लिए यह आम बात है। महिला या पुरुष अपने प्यार का इजहार किस से ही करते हैं। इससे पहले आप सभी ने किस के बहुत सारे फायदे सुने होंगे। लेकिन एक रिसर्च में सामने आया है कि अगर कोई प्रेम जोड़ा प्रेम में है तो अपने दूसरे साथी को जाने अनजाने में कुछ गंभीर बीमारियां भी प्रदान कर सकते हैं। नई प्रेमी युगल को ये बात जानना जरूरी है कि किस करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

फैशन

पुरुषों में दाढ़ी एक फैशन का प्रतीक मानी जाती है। इसमें पुरुष खुद को एक स्मार्ट व्यक्ति के तौर पर दिखाना पसंद करता है। पर्सनैलिटी के साथ-साथ कॉन्फिडेंस भी डेवलप होता है। क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के विश्लेषकों ने 18 साल से लेकर 72 साल के पुरुषों पर एक शोध किया है। जिसमें पाया गया कि पुरुषों की दाढ़ी के बालों में कुत्ते के बालों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से भी खतरनाक बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जिस के संपर्क में आने पर किसी भी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो सकती हैं।

वायरल फीवर

वायरल फीवर जोकि आम है यह कभी भी किसी व्यक्ति को होता है तो इसमें खासी जुखाम होना आम है। इसलिए अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें। जो कि फैलने वाली बीमारी है जो आसानी से छींकते वक्त या खांसी के बैक्टीरिया आसानी से फैल सकते हैं।

मुंह के छाले

इस समय मुंह में बनी लार खतरनाक होती है क्योंकि किस करते समय अगर दूसरा पार्टनर इसके संपर्क में आता है तो घातक बीमारियों का शिकार हो सकता है।

कुल्ला करना और दांतो की सफाई

दांतो की सफाई और खाना खाने के बाद कुल्ला करना बेहद जरूरी है। अगर आपका पार्टनर कंटिन्यू दांतो की सफाई नहीं करता है और ना ही खाना खाने के बाद कुल्ला करता है। उसके मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है। इस स्थिति में भी अपने पार्टनर को किस करने से बचें।

फंगल इन्फेक्शन-

अगर आपके पार्टनर के फटे होंठ हैं। तो आपको किस करने से दूरी बना लेनी चाहिए । इसमें सबसे ज्यादा खतरा फंगल इन्फेक्शन का होता है। बीमारी घातक भी साबित हो सकती हैं।