प्रेमिका के इश्क में सात समंदर पार कर आया प्रेमी, ऑनलाइन प्यार की क्या है कहानी

Online GF Love: प्यार की खातिर पाकिस्तान और हिंदुस्तान बॉर्डर को पार कर सीमा हैदर और अंजू लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इस बीच खबर आ रही है एक ऑनलाइन प्यार की कहानी। करीब सोलह हजार किलोमीटर का सफर कर, सात समंदर पार करके प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने दूसरे कोने पर पहुंचा प्रेमी। लड़के को देखकर लड़की को यकीन नही हो रहा था कि कोई प्यार के लिए इतनी दूर आ सकता है। फिलहाल लड़का अपनी प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड का रहा है।

Online GF Love | प्रेमिका के लिए साउथ कोरिया से ब्राजील पहुंचा प्रेमी

बता दें कि साउथ कोरिया से सात समंदर पार प्रेमिका से मिलने पहुंचे इस लड़के का नाम सिओक है और उसकी उम्र अठाईस साल है। यांग हाल ही में अपनी बीस साल की ब्राजीलियन गर्लफ्रेंड लुईसा विक्टोरिया से मिलने पहुंच गया। वह दोनों ही पहली बार सोशल मीडिया पर मिले थे। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई जिसके बाद प्रेमी अपना देश छोड़ कर ब्राजील पहुंच गया।

Online GF Love | कपल को नहीं आती एक दूसरे की भाषा

साथ ही आपको ये भी बता दें कि कोरिया के यांग और ब्राजील की लोइजा दोनों एक दूसरे की भाषा नहीं जानते हैं। दोनों ही ट्रांसलेटिंग एप का सहारा लेते हैं ताकि आपस में बात समझ आ पाए। मगर जबसे यांग और लोईजा साथ साथ है तबसे वह दोनों एक दूसरे की भाषा सीख रहे हैं। साथ ही दोनों ने यह भी बताया है की काफी हद तक वे एक दूसरे की भाषा सीख भी गए हैं।

ये भी पढ़ें: रॉन्ग नंबर वाला ‘प्यार’, सीमा-अंजू के बाद चर्चा में ये पाकिस्तानी, जानिए सीमा पार की लव स्टोरी

Online GF Love | आए जानते हैं दोनों पहली बार कब मिले ?

यांग और लोइजा दोनों एक दूसरे को करीब पिछले दस महीनों से जानते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर इनकी बात चीत के दौरान इन्हे बेशुमार मोहब्बत भी हो गई। और यहीं से यांग ने लोईजा से मिलने का फैसला लिए साथ ही ये भी बताया की उन्हें चार बार फ्लाइट बदलनी पड़ी। इसके अलावा ढाई सौ किलोमीटर का सफर टैक्सी से करना पड़ा। गौरतलब है की सोशल मीडिया पर इनका वायरल होना तो बनता ही था। दोनों की लव स्टोरी को लोगों ने जमकर प्यार दिया है। इस कपल के टिक टॉक पर दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं दूसरी तरफ लोईजा ने ये भी बताया की पहले वो दोनों वीडियो कॉलिंग पर बातें किया करते थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की यांग के पास अक्टूबर तक का ब्राजील का वीजा है। उसके बाद वे वापस लौट जाएंगे।

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें