पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो को कहा ‘गुड लक’

Mission Moon | तारीख थी 23 अगस्त समय था शाम के 6:04 और भारत ने रच दिया इतिहास. जी हां चंद्रयान-3 की सफलता ने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा लिया है. चंद्रयान 3 के साउथ पोल पर कदम रखने के साथ ही वह दुनिया का पहला देश बन गया है. सभी बाधाओं को पार करते हुए चंद्रयान-3 जैसे ही चंद्रमा की सतह पर उतरा मिशन मून में शामिल सभी वैज्ञानिक और दुनिया के तमाम लोग खुशी से झूमने लगे.

Mission Moon | पीएम ने देशवासियों को बधाई दी

मिशन मून के असंभव लक्ष्य को मंजिल तक पहुंचने वाले सभी वैज्ञानिक एक दूसरे के गले लग कर और उनसे हाथ मिलाकर बधाई देने लगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट में शामिल होने गए हैं इस लैंडिंग को वर्चुअली देखा. चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम ने देशवासियों को बधाई दी साथ ही अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अपने सामने मेज पर रखे हुए तिरंगा को उठाकर लहराने लगे. वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी जिन्होंने कभी चंद्रयान-2 की विफलता का मजाक उड़ाया था चंद्रयान-3 की सफलता पर उन्होंने भी अपना रिएक्शन दिया है.

यह भी पढ़ें: चांद पर लैंड हुआ चंद्रयान-3, इसरो ने रचा इतिहास

Mission Moon | फवाद चौधरी का ट्वीट

पाकिस्तान पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि इसरो के लिए चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना कितना बड़ा पल है, इस पल का जश्न मनाते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ के साथ मैं उन सभी युवा वैज्ञानिकों को देख सकता हूं. दुनिया को सिर्फ सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही बदल सकती है. गुड लक.’

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद

Mission Moon | जो दुनिया नहीं कर पाई वो इसरो ने किया

चांद की धरती पर चंद्रयान-3 के पहुंचते ही भारत उस एलिट क्लब में शामिल हो गया जो चंद्रमा की जमीन को छू चुके हैं. भारत से पहले चांद पर अमेरिका, चीन व पूर्व सोवियत संघ सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं. हालांकि, अबतक चांद के साउथ पोल पर भारत को छोड़कर इनमें से कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive