चांद की सतह पर कैसे उतरा चंद्रयान का रोवर? सामने आया वीडियो

Mission Moon | चंद्रयान-3 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है. ये वीडियो इसरो द्वारा जारी किया गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रोवर विक्रम लैंडर से उतरकर आगे बढ़ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रोवर प्रज्ञान पर तिरंगा लगा हुआ है. आपकों बता दें कि चंद्रयान-3 के इतिहास रचने के बाद वह अब चांद की सतह पर मौजूद है और अपने मिशन को लगातार अंजाम दे रहा है. इससे जुड़े अपडेट्स लगातार इसरो शेयर कर रहा है. आज इसरो ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया.

यह भी पढ़ें: चांद पर लैंड हुआ चंद्रयान-3, इसरो ने रचा इतिहास

Mission Moon | चंद्रयान -2 ने खींची तस्वीर

इसरो ने इससे पहले एक अन्य तस्वीर भी जारी की थीं. उस तस्वीर में चांद पर मौजूद लैंडर को साफ देखा जा सकता था. और सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसरो ने जो तस्वीर शेयर की थी वो किसी और ने नहीं बल्कि चंद्रमा पर मौजूद भारत के ही चंद्रयान 2 ने खींची है. जिसमें भारत की शान बन चुका चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर साफ नज़र आ रहा है. आज सुबह इसरो ने ये तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि चंद्रयान 3 के लैंडर का फोटोशूट चंद्रयान 2 ने किया. लैंडिंग के बाद चंद्रयान 2 के हाई Resolution कैमरा ने चंद्रयान 3 के लैंडर को स्पॉट किया. अभी भी चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर में लगा कैमरा चांद पर मौजूद सबसे बेहतरीन कैमरा है.

यह भी पढ़ें: बारिश के चलते मंत्री जी ने रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर तक घुसा दी अपनी गाड़ी

Mission Moon | चंद्रयान-2 खींच रहा फोटो

भले ही 2019 में चंद्रयान 2 सॉफ्ट लैंडिंग करने में नाकाम रहा हो लेकिन अभी भी उसका ऑर्बिटर चांद के चक्कर लगा रहा है और लगातार अपडेट दे रहा है. चंद्रयान-3 को इसी ऑर्बिटर ने स्पॉट किया और उसकी तस्वीर खींच इसरो को शेयर की.

यह भी पढ़ें: Up में 920 पदों के लिए निकली डायरेक्ट भर्ती, जल्द करे आवेद

Mission Moon | तस्वीरें और डिटेल इसरो को भेज रहा रोवर

लैंडिंग के बाद से चंद्रयान-3 का रोवर चांद सतह पर मूव कर रहा है और अपने मिशन को पूरा कर रहा है अपने मिशन को अंजाम देने के लिए रोवर सौर्य ऊर्जा का इस्तेमाल कर रहा हैं. दक्षिणी ध्रुव पर 5 सितंबर के बाद धूप निकलेगी. जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज हो पाएगा.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive