नेपाल भूकंप की वजह से सिक्किम में बादल फटा?

Nepal Earthquake | सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फट गया। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। 102 लोग अब भी लापता हैं, जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। मंगलवार को एक भूकंप भी आया था। भूकंप के झटके नेपाल और भारत में महसूस किए गए थे।

Nepal Earthquake | तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक

Nepal Earthquake | वहीं वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी और उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब सिक्किम में बादल फटा तो झील इतना पानी रोक नहीं पाई और इससे तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ में बह गया और यहां पर खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं।

Nepal Earthquake | क्षेत्रफल अब 60 हेक्टेयर कम हो गया

Nepal Earthquake | केंद्रीय जल आयोग (CWC) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “नेपाल में आया भूकंप सिक्किम में अचानक आई बाढ़ का कारण हो सकता है। झील पहले से ही असुरक्षित थी और 168 हेक्टेयर में फैली हुई थी. इसका क्षेत्रफल अब 60 हेक्टेयर कम हो गया है, इसलिए लगभग 100 हेक्टेयर पानी की मात्रा स्तर को तोड़ चुकी है।”

ये भी पढ़ें: पन्नू की धमकी से दहशत, कनाडा के हिंदू संगठनों ने की ये मांग

Nepal Earthquake | बाढ़ की चेतावनी बांग्लादेश के साथ भी साझा

Nepal Earthquake | अधिकारी ने कहा कि हालांकि अभी यह पता लगाना मुश्किल है, लेकिन बादल फटने से ऐसे नतीजे नहीं आते। घटनास्थल पर गए कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप के कारण वहां बाढ़ आई होगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ की चेतावनी बांग्लादेश के साथ भी साझा की गई है और सतर्क किया गया है।

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube चैनल