जिसे कूड़ा समझा वो पेंटिंग 1.58 करोड़ में बिकी, जानिए कैसे?

New Hampshire | कई बार लोगों के पास काफ़ी कीमती चीज होती है लेकिन उन्हें उसकी असली कीमत नहीं पता होती। हाल ही में न्यू हैम्पशायर की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा हुआ। दरअसल हुआ कुछ यूं कि महिला ने घर में एक पुरानी पेंटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसके बाद उस पेंटिंग के बारे में जो अचानक सामने आया वह हैरान करने वाला था। महिला जिस पेंटिंग को बेकार समझ रही थी, वह करोड़ों की निकली।

New Hampshire | महज 332 रुपये की पेंटिंग 1.58 करोड़ में नीलाम

New Hampshire | न्यू हैम्पशायर थ्रिफ्ट स्टोर से केवल 332 रुपये में खरीदी गई पेंटिंग 1.58 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। आप हैरान हो रहे होंगे कि टुकड़ों में बनी पेंटिंग के लिए अचानक किसी ने इतने पैसे कैसे दे दिए?

New Hampshire | आखिर टूटी पेंटिंग के इतने रुपये क्यों मिले?

New Hampshire | दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार ये पेंटिंग जाने माने कलाकार एन.सी. वायथ की लंबे समय से खोई हुई पेंटिंग थी। ये एक मास्टर प्रोफेसर था। इसने पेंसिल्वेनिया स्थित कलाकार हेलेन हंट जैक्सन की 1884 की पुस्तक रमोना के 1939 संस्करण के लिए चार पेंटिंग में से एक बनाई गई थी।

यह भी पढ़ें: दलित की बेटी ने खटखटाई सीएम योगी की कुंडी तो बैंड भी बजा और बारात भी चढ़ी

New Hampshire | पेंटिंग में एक अनाथ युवा महिला को अपनी सौतेली मां के संघर्ष करते हुए दर्शाया गया है। विशेषज्ञों ने इस पेंटिंग को गायब हुआ मान लिया था, लेकिन जब यह एक महिला के पास मिली तो लोग हैरान रह गए। महिला ने कहा कि उसने अपने स्थानीय थ्रिफ्ट स्टोर से 332 रुपये में पेंटिंग ली थी और यह लंबे समय तक घर की शोभा बढ़ा रही थी।

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive