पंजाब BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष! सुनील जाखड़ को कमान सौंपने की तैयारी

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो रविवार को बीजेपी की पंजाब में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर एक अहम बैठक हुई है। सूत्रों के मुताबिक कॉंग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के नामों पर भी चर्चा हुई है। इन नामों में मुख्य रूप से सुनिल जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल के नामों पर चर्चा तेज है हालांकि इन सभी नामों को लेकर बीजेपी की ओर से अभी किसी भी तरीके की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

सुनील जाखड़ बनाए जा सकते हैं नए अध्यक्ष

आगामी लोकसभा चुनाव के आने से सत्ताधारी पार्टी भाजपा चुनावों को लेकर सक्रिय नजर आ रही है इसी बीच पंजाब में बीजेपी द्वारा नये अध्यक्ष बनाये जाने की आशंका जताई जा रही है। अध्यक्ष की रेस में सुनील जाखड़, अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल को प्रमुख रुप से देखा जा रहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि सुनिल जाखड़ को राज्य में भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ को पंजाब में बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सुनील जाखड़ का नाम अध्यक्ष की रेस में सबसे ऊपर देखा जा रहा है।

सुनील जाखड़ पंजाब की राजनीति में एक वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। जाखड़ पंजाब में कॉंग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। उन्होंने मई 2022 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा का दामन पकड़ा और बीजेपी में शामिल हो गये। 2021 में नवजोत सिंह सिद्धू से पहले जाखड़ ने 4 साल तक पंजाब कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। 68 वर्षीय जाखड़ गुरदासपुर से सांसद और अबोहर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। इन्होंने 2012- 2016 के बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता के रुप में भी कार्य किया। 2017 में पीपीसीसी प्रमुख बने और इन्हें 2022 चुनावों के लिए अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की भविष्यवाणी

सुनील जाखड़ के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल का नाम भी चर्चा में शामिल

भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं जिसमें सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर देखा जा रहा है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल का नाम भी नया अध्यक्ष बनाए जाने की रेस में शामिल है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहचान कॉंग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के रुप में की जाती है। अमरिंदर सिंह पंजाब के चर्चित मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें