पंजाब का आतंकवादी जिसने भारत की नाक में दम कर दिया

Punjab Terrorism | भारत सरकार पिछले कुछ दिनों से खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रहा है। इस बीच कुख्यात खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा के आतंकवादी करणवीर सिंह के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। बब्बर खालसा का आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ भारत में कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में करणवीर सिंह पाकिस्तान में रह रहा है लेकिन वह लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है।

Punjab Terrorism | पंजाब का रहने वाला है करणवीर सिंह

Punjab Terrorism | खालिस्तानी आतंकवादी करणवीर सिंह पंजाब के कपूरथला का रहने वाला है, लेकिन अभी वह पाकिस्तान में रह रहा है। बब्बर खालसा का संचालन करने वाले आतंकी वाधवा सिंह और हरविंदर सिंह रिंदा का राइट हैंड करणवीर सिंह है।

Punjab Terrorism | तीनों आतंकवादी अभी पाकिस्तान में रह रहे हैं और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। आतंकी करणवीर सिंह के खिलाफ भारत में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। करणवीर सिंह के खिलाफ भारत में हत्या, टेरर फंडिंग, आतंकी साजिश रचने और आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: इस दिन मनाया जायेगा जन्माष्टमी का त्यौहार

Punjab Terrorism | कितना खतरनाक है आतंकी संगठन बब्बर खालसा?

Punjab Terrorism | बब्बर खालसा एक आतंकी संगठन है, जो खालिस्तान का समर्थन करता है और अलग सिख देश की मांग करता है।केवल भारत ने ही नहीं बल्कि ब्रिटिश सरकार ने भी इस आतंकी संगठन को बैन कर रखा है। इस संगठन ने पंजाब में विद्रोह फैलाने में अहम भूमिका निभाई है। इसकी स्थापना 1978 में हुई थी। यह संगठन 1980 के दशक में अधिक सक्रिय हो गया था और कई लोगों की जान भी गई।

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive