Sapna Chowdhary Dance: सपना चौधरी हरियाणा की क्षेत्रीय कलाकार हैं। जो कि पेशे से बेहतरीन डांसर है। इससे पहले वह भारत के नंबर वन शो बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। सपना चौधरी के कान्स डेब्यू कर रही है। वह देश की ऐसी पहली क्षेत्रीय कलाकार बनी है ।जोकि प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के रेड कारपेट पर गई। कान्स फेस्ट के दौरान सपना चौधरी ने डांसिंग सेंसेशन गुलाबी कढ़ाई वाले फ्लोर लॉन्ग गाउन पहना था।
गाउन में सपना चौधरी बेहद ही संजीदा नजर आई। रेड कारपेट पर चलते हुए उन्होंने अपनी भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हुए सबको हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सपना चौधरी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि रेड कारपेट पर चलना उनका एक बहुत बड़ा सपना था। इतनी बड़ी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेना उनके लिए गर्व की बात है और वह तब जब उन्हें किसी भी अंतर्राष्ट्रीय भाषा का ज्ञान नहीं है।
आगे सपना चौधरी ने बताया कि मेरे लिए इससे बड़ी कोई जीत नहीं हो सकती और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं। मैं अपने देश और राज्य हरियाणा के लिए कांस में खड़ी भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रही हूं। सपना चौधरी ने कांस डेब्यू के लिए फ्रांस की सबसे बड़ी शाखा फ्रांस में से एक के साथ सहयोग किया है। सपना चौधरी के लिए कांस अनुभव किसी सपने से कम नहीं था।