शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, वीडियो वायरल

Shahrukh Khan | बॉलीवुड किंग शाहरुख खान एक बार फिर माता वैष्णो देवी के दरबार में आए हैं। माता वैष्णो देवी के प्रति शाहरुख खान की भक्ति का यह अंदाज उनके फैंस के दिलों को छू गया। उन्होंने मंगलवार की रात को साढ़े नौ बजे कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका. अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान ने इस पवित्र स्थल के दर्शन किए हैं।शाह रुख खान के इस वीडियो क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वीडियो में शाह रुख खान माता वैष्णो देवी के प्रति अपना प्रेम प्रकट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Shahrukh Khan | शाहरुख की वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में शाहरुख खान हुड वाली नीली जैकेट पहने हुए हैं। उसमें उनकी सादगी साफ तौर पर नजर आ रही है। क्लिप में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, पुलिसकर्मी और शाहरुख खान के निजी सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। शाह रुख खान 9 महीने में दूसरी बार माता के दरबार में माथा टेकने पहुंचने हैं। पहली बार वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से एक महीने पहले यानी दिसंबर 2022 में वहां गए थे। उनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ एक शानदार एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व इसरो चीफ ने बताया चंद्रयान-3 का लैंड होना कितना मुश्किल

शाहरुख खान के साथ ही नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी फिल्म ‘जवान’ का अहम हिस्सा हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्पेशल अपीयरेंस देंगी। शाहरुख खान की इस यात्रा और माता के प्रति उनकी भक्ति व विश्वास से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive