शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सावधानी न बरतने पर होगा नुकसान

अन्य ग्रहों की तरह शनि की चाल का भी व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है। शनि की चाल कभी वक्री हो जाती है तो कभी मार्गी हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यदि शनि किसी भी व्यक्ति पर अपनी वक्र दृष्टि डाल दे तो उसका जीवन उसकी सोच के बिल्कुल विपरीत हो जाता है। शनि की वक्री दृष्टि व्यक्ति के जीवन पर बड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। लेकिन वहीं अगर इसकी मार्गी दृष्टि किसी व्यक्ति के जीवन पर पड़ जाए तो यह रंक को राजा बनाने का काम करती है।

इस समय शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। 30 जून तक कुंभ राशि के जातकों पर शनि की वक्री चाल रहेगी और करीब साढ़े चार महीने यानी 15 नवंबर तक वक्री चाल में ही रहेंगे। शनि को कर्मों का देवता माना जाता है। वह इंसान को उसके कर्मों की सजा देता है। यही कारण है कि शनि अपनी वक्री दृष्टि से किसी भी राशि पर पहुंचकर उस व्यक्ति को उसके कर्मों की सजा देते हैं। आपको बता दें कि शनि की यह वक्री चाल कुछ राशियों को सावधान कर देगी तो कुछ की किस्मत को पूरी तरह से चमकाने का काम करेगी।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कन्या राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि के जो जातक वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं या छात्र हैं या जो किसी ग्रह की उल्टी दृष्टि के प्रभाव से पीड़ित हैं, वे सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं। अगर इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान नहीं रहेंगे तो उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन साढ़े चार महीनों में वे आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो सकते हैं और उन्हें अपने परिवार के साथ कहीं बाहर समय बिताने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि वालों के लिए भी शनि की वक्र दृष्टि काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। उनके जो भी काम अभी तक नहीं हो पा रहे थे या होने में डाउट था वह अब जल्द ही पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोगों का सोशल स्टेटस काफी ज्यादा अच्छा हो जाएगा और यह फाइनेंशली भी काफी ज्यादा स्ट्रांग हो जाएंगे। अगर इस राशि के लोग बिना सोच समझकर कोई भी डिसीजन लेंगे तो उन्हें बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में भी अगर वह इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले उस कंपनी की प्रोफाइल को अच्छी तरह से देख लें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि भगवान वरदान का रूप बनकर आ रहे हैं। इस राशि के लोगों को शनि की दृष्टि के चलते 15 जून से 30 नवंबर तक फाइनेंशली काफी ज्यादा स्टेबिलिटी मिल सकती है। उन्हें उनके बिजनेस ने काफी ज्यादा फायदा हो सकता है और नया बिजनेस स्टार्ट करने वाले लोगों को भी काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनके बीच में थोडा बहुत मनमुटाव हो सकता है लेकिन बात करने से सब ठीक हो जाएगा।