UPSC CSE 2022 का रिजल्ट जारी, इशिता किशोर ने IAS एग्जाम में किया टॉप

CSE Final Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है. जिसमें इशिता किशोर को 2022 के लिए टॉपर घोषित किया गया है. बता दें कि इस सिविल सेवा परीक्षा में दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे. वहीं चौथा स्थान मयूर हजारिका और 5वां स्थान गहना नव्या को प्राप्त हुआ है. इस परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर फाइनल रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

कितने कैंडिडेट्स हुए क्‍वालिफाई

यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 छात्र चयनित किए गए हैं. जिनमें से 345 अनारक्षित, 154 एससी, 72 एसटी, 99 इडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी कैटेगरी से हैं. वहीं 178 कैंडिटेट्स ऐसे हैं जिनकी रिजर्व लिस्ट तैयार कर ली गई है. IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से चयनित हुए.

टॉप 10 शामिल हैं ये कैंडिडेट्स

  1. 5809986 इशिता किशोर
  2. 1506175 गरिमा लोहिया
  3. 1019872 उमा हरति एन
  4. 0858695 स्मृति मिश्रा
  5. 0906457 मयूर हजारिका
  6. 2409491 गहना नव्या जेम्स
  7. 1802522 वसीम अहमद भट
  8. 0853004 अनिरुद्ध यादव
  9. 3517201 कनिका गोयल
  10. 0205139 राहुल श्रीवास्तव