Vastu Tips For Money: इन उपायों से दूर होते हैं वास्तु दोष, मां लक्ष्मी बरसाती हैं धन

Vastu Tips: क्या आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है और कोई भी काम नहीं बनता है। प्रॉपर्टी खरीदने में नुकसान होना, घर में आई लक्ष्मी का खर्च बीमारी पर हो जाना, घर में कोई ना कोई बीमार अवश्य रहना। ये सभी कारण हमारी घर गृहस्थी में क्लेश के कारण भी बन जाते हैं। जानते हैं, घर के द्वार पर यह उपाय करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होने के साथ ही चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का बास होगा। घर में रहने वाले व्यक्तियों की बुद्धि भी सकारात्मक ऊर्जा की तरफ उन्मुख होगी। घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

  • घर में जब कोई भी तीज त्यौहार हो ,नई गाड़ी लाना, नये घर का उद्घाटन तो उस समय हम घर में सिंदूर से स्वास्तिक बनाते हैं। जिसका भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। घर की दहलीज पर स्वास्तिक बनाने से सुख समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है। जो नो अंगुला लंबा और 9 अंगुला चौड़ा होना चाहिए।

  • घर के द्वार पर केले का पौधा और तुलसी का पौधा गमले में लगाने से घर में तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है ।सभी वास्तुदोष भी मिट जाते हैं

  • प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने में या उसका काम ना होने पर आपको नुकसान हो रहा है। तो उस प्रॉपर्टी में अनार का पौधा लगा दे ।जिससे काम में आने वाली अड़चन दूर हो जाएगी और आपका काम बन जाएगा।

ये भी पढ़ें: Benefits of Shri Yantra: घर में मां लक्ष्मी का ये यंत्र रखते ही बरसने लगेगा पैसा! कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

-घर में कभी भी टूटे-फूटे बर्तनों में खाना नहीं चाहिए। उन्हें समय रहते बेच देना चाहिए। टूटे-फूटे बर्तन रखने से घर की लक्ष्मी और सुख समृद्धि में बरकत नहीं होती है।

  • आईना सभी के घर में होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में शीशे को कौन सी दिशा में लगाने से लाभ होता है ।यह महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गोलाई शीशे को मकान की छत पर इस तरह लगाया जाए ,जिससे संपूर्ण छाया उसमें दिखाई दे सके । जिससे घर के द्वार पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

  • भारतीय संस्कृति के अनुसार घर का रसोईघर भी किसी मंदिर से कम नहीं होता। इसलिए इसका निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार होना चाहिए। रसोई घर में लगे ब्लब को सुबह शाम जलाना जरूरी है। जिससे घर में बरकत होती है।

  • घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर के दरवाजे पर शंख , सीप, समुद्री झाग, कोड़ी को लाल कपड़े में मोली से बांधकर मुख्य दरवाजे पर लटका दें। जिससे घर में लक्ष्मी के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी वास करेगी।

WE R NEWS के YouTube चैनल को देखने के लिए क्लिक करें