विलन प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 का उड़ाया मजाक?

Viral Tweet | चांद पर सफल लैंड होने के बाद से मानों भारत में हर कोई जश्न मना रहा है. लोगों को इस पर बेहद गर्व है की भारत के इसरो ने इतिहास रच दिया है. एक लंबे अरसे के बाद भारत ने आखिरकार चांद पर कदम रख दिया. अब इसी बीच फिल्म सिंघम के विलन उर्फ एक्टर प्रकाश राज ने भी ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी,जिसके बाद से उन्हें यूजर्स ट्रॉल कर रहे हैं.

Viral Tweet | क्या किया प्रकाश राज ने ट्वीट?

उन्होंने ट्वीट में लिखा भारत और मानव जाति के लिए गौरव का पल है. धन्यवाद इसरो, चंद्रयान 3, विक्रम लैंडर और ऐसा करने में योगदान देने वाले सभी लोगों का. यह हमारे यूनिवर्स को एक्सप्लोर और उसके रहस्य का पता लगाने में मार्गदर्शन दे सकता है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो को कहा ‘गुड़ लक’

Viral Tweet | यूजर्स ने किया रिएक्ट

दरअसल, प्रकाश राज ने इस पोस्ट से पहले भी कई पोस्ट किए थे जिनमें उन्होंने चांद की लैंडिंग पर मजाक बनाया था. जिसके बाद यूजर्स से उन्हें खूब हेट मिली. साथ ही लोग बोल रहे हैं कि ये सिर्फ परदे ही नहीं बल्कि असली में भी विलन है.

अन्य खबरों के लिए देखें हमारा You Tube : https://youtube.com/@WeRNewsLive