कबूतर किसका वाहन है / कबूतर का 1 पंख आपको कर सकता है मालामाल-

हिन्दू सनातन धर्म में पशु पक्षियों को काफी अधिक महत्व दिया जाता हैं। आपने काफी बार शास्त्रों में से सुना या देखा होगा की कोई ना कोई पशु या पक्षी देवी देवताओं के वाहन होते हैं। जैसे की मूषक यानी की चूहे को भगवान गणेश का वाहन माना जाता हैं। मयूर यानी की मोर को भगवान कार्तिकेय का वाहन माना जाता हैं।इसी प्रकार कबूतर भी देवी देवताओ का वाहन माना जाता हैं। लेकिन कबूतर किस भगवान का वाहन हैं। इस बारे में आपको कम जानकारी देखने को मिलेगे।आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे की कबूतर किसका वाहन है। साथ साथ कबूतर से जुड़े कुछ धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आज की हमारी इस पोस्ट में अंत तक बने रहिये।तो आइये हम आपको कबूतर के कुछ धार्मिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।कबूतर किसका वाहन है / कबूतर का धार्मिक महत्वइस बारे में सर्च करने पर इंटरनेट पर आपको बहुत ही कम जानकारी मिलेगी। लेकिन शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो कबूतर देवी रति यानी की कामदेवता की पत्नी का वाहन माना जाता हैं। शास्त्रों में देवी रति को सौदर्य की देवी से भी जाना जाता हैं। इसके अलावा देवी रति को गंधर्व कन्या के रूप में भी देखा जाता हैं।शास्त्रों में उल्लेख देखने को मिलता हैं। शांति का प्रतीक माने जाने वाला कबूतर देवी रति का वाहन हैं। इसके अलावा कबूतर माता लक्ष्मी का प्रिय पक्षी माना जाता हैं।कबूतर की बीट शुभ या अशुभ?शकुन शास्त्र के अनुसार कबूतर की बीट गिरना शुभ माना जाता हैं। आपने काफी बार देखा होगा की आप कही पर जा रहे हैं। और आप पर कबूतर ने बीट कर ली। लेकिन ऐसा होना आपके लिए शुभ हो सकता हैं। ऐसा शकुन शास्त्र में उल्लेख देखने को मिलता हैं।यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर कबूतर की बीट गिरती हैं। तो यह सुखद और शुभ संकेत माना जाता हैं। ऐसा होने पर आपका काम सफलता पूर्वक किसी भी अडचन के बीना किसी रुकावट के पूर्ण होता हैं। कबूतर की बीट गिरना आपको भविष्य के बारे में काफी सारे संकेत देता हैं।कबूतर को माता लक्ष्मी का सेवक भी माना जाता हैं। या फिर यु कहे की कबूतर माता लक्ष्मी का बहुत बड़ा भक्त भी होता हैं। इसलिए तो कबूतर माता लक्ष्मी का प्रिय पक्षी भी माना जाता हैं।इसलिए अगर कभी भी आप पर कबूतर बीट कर लेता हैं। तो चिंता करने की जरूरत नही हैं। इससे आपको खुश होना चाहिए। क्योंकि आने वाला निकट समय आपके लिए सुखद हो सकता हैं। आपको धन धान्य की भी प्राप्ति हो सकती हैं।